लखनऊ 28दिसम्बर 25*किसानों कि समस्याओं का निदान न होने तक संघर्ष जारी रहेगा -जोगेन्दर घासीराम नैन
लखनऊ से आजाद सिंह कि खास रिपोर्ट यूपी आजतक
काकोरी। दुबग्गा में संयुक्त किसान मोर्चा भारत के तत्वाधान में एक किसान महापंचायत का आयोजन हुआ है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में किसानों की यह पंचायत हुई। जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। महापंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। महापंचायत के दौरान एसीपी कृष्णा नगर और एसीपी काकोरी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन किसानों का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। किसानों का आरोप है कि सरकार किसान हित की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन चौधरी घासीराम नैन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेन्दर घासीराम नैन ने कहा कि ज़ब तक सरकार हमारी मांगो को स्वीकार नहीं करती, अनवरत धरना प्रदर्शन एवं संघर्ष जारी रहेगा l
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की जमीन, फसल का उचित मूल्य, कर्ज, बिजली,खाद-बीज और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा, फसलों का सही दाम और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महापंचायत में शामिल किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक संघर्ष जारी रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन से किसानों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने की मांग की गई। महापंचायत में पहुंचे एसडीएम सरोजनी नगर अंकित शुक्ला को किसानों ने मांग पत्र सौंपा।

More Stories
लखनऊ30अपर526*तमिलनाडुविधानसभा चुनाव मतगणना हेतु यूपी से 3 ऑब्जर्वर नियुक्त
हरदोई30अप्रैल26*महिला अभिभावक से अभद्रता पर एफआईआर दर्ज,
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*