नई दिल्ली 27दिसम्बर 25*उन्नाव रेप केस और बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर बोलीं विनेश फोगाट*…
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“उन्नाव रेप केस सिर्फ़ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि यह बताता है कि भारत में ताक़तवर लोगों के लिए क़ानून कितना नरम और पीड़ितों के लिए कितना कठोर हो सकता है.”
उन्होंने कहा, “इससे भी ज़्यादा चिंताजनक है, सत्ता से जुड़े नेताओं का दोषियों के पक्ष में खुलकर बोलना.
उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए जा चुके कुलदीप सेंगर के समर्थन में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आना बताता है कि समस्या सिर्फ अदालतों तक सीमित नहीं है,
बल्कि राजनीतिक संरक्षण की मानसिकता अब भी ज़िंदा है.”
More Stories
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*