लखनऊ 26दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- राष्ट्र प्रेरणा स्थल आम जनता को समर्पित, PM मोदी ने 25 दिसंबर को किया था लोकार्पण, 65 एकड़ क्षेत्रफल में बना है राष्ट्र प्रेरणा स्थल, संचालन के लिए बनाई गई विशेष समिति, 75 करोड़ रुपये का कार्पस फंड किया जाएगा जमा, टिकट और कार्पस फंड के ब्याज से होगा संचालन, उद्यान-अनुरक्षण कार्यों के लिए अफसर-जेई की ड्यूटी, प्रवेश टिकट की दरों का निर्धारण समिति करेगी
➡लखनऊ- माघ मेले को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा, माघ मेला केवल आयोजन नहीं है- सीएम योगी, सनातन परंपरा, प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक- CM, मुख्य स्नान पर्वों पर कोई VIP प्रोटोकॉल नहीं- CM, 31 दिसम्बर तक सारी तैयारियां पूरी कर लें- CM, प्रमुख सचिव, ADG LO 31 दिसम्बर को करें समीक्षा, 44 दिनों तक चलेगा माघ मेला-2026- सीएम, 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, इस वर्ष मेला क्षेत्र 800 हेक्टेयर तक विस्तारित, संगमनगरी में घाटों की लंबाई में 50% वृद्धि की, अब तक 4599 संस्थाओं को भूमि आवंटन पूरा, ऐप आधारित बाइक टैक्सी, QR कोड, हाई-टेक नवाचार, मेघा मेला में स्वच्छता पर विशेष फोकस- सीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध- सीएम योगी, 16650 शौचालय, 3300 सफाई मित्र की तैनाती, अफवाह फैलाने वालों पर हो सख्ती- सीएम योगी, माघ मेला बनेगा ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज मॉडल
➡लखनऊ- यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का मथुरा प्रवास कल, मथुरा और आगरा के दौरे पर रहेंगे पंकज चौधरी, सुबह 11 बजे मथुरा महानगर में स्वागत कार्यक्रम, 11.35 बजे श्री बांके बिहारी जी का दर्शन-पूजन करेंगे, 12.45 बजे दीन दयाल धाम में प्रतिमा पर माल्यार्पण, दोपहर 2.30 बजे आगरा महानगर में स्वागत कार्यक्रम, 3 बजे बृज की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे
➡लखनऊ- AC का आउटडोर चुराने वाला गिरफ्तार, आरोपी से कॉपर वायर और बाइक भी बरामद, सरवरी अपार्टमेंट कैंट रोड से हुई थी चोरी, 30 वर्षीय आरोपी उमाशंकर हुआ गिरफ्तार, उमाशंकर पर आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज, लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡प्रयागराज- न्यू ओखला डेवलपमेंट अथॉरिटी को हाईकोर्ट का आदेश, बिना पजेशन लीज रेंट नहीं वसूल सकते- हाईकोर्ट, जीरो पीरियड का लाभ किराएदारों को मिले- हाईकोर्ट, हाईकोर्ट ने ALLURE DEVELOPERS केस का दिया हवाला, RUDRA BUILDWELL मामले में भी यही सिद्धांत लागू-HC, प्रशासनिक चूक का बोझ आवंटियों पर नहीं- हाईकोर्ट, हाईकोर्ट का सख्त रूख- पजेशन से पहले लीज रेंट अवैध
➡बाराबंकी- बाराबंकी की बाल वैज्ञानिक पूजा पाल सम्मानित, पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया सम्मान, देश के सर्वोच्च बाल सम्मान से किया सम्मानित, धूल रहित थ्रेशर के अविष्कार के लिए मिला सम्मान
➡सोनभद्र- छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी अकाउंटेंट संग घटना, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की है कंपनी, अकाउंटेंट की कार से लाखों की टप्पेबाजी, करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी, टायर पंक्चर बदलते समय हुई वारदात, मामले में अकाउंटेंट की तहरीर पर केस दर्ज, 5 पुलिस टीमें गठित, CCTV खंगाले जा रहे, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡मिर्जापुर- पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का भड़काऊ बयान, भगवान बद्रीनाथ की मूर्ति को लेकर दिया बयान, भगवान बद्रीनाथ नहीं बुद्ध की मूर्ति है- स्वामी, वैचारिक क्रांति की चल रही है लहर- स्वामी, अहरौरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आए थे
➡आजमगढ़- विवादित भूमि पर कूड़ा फेंकने का मामला, आधा दर्जन महिलाएं आपस में भिड़ी, SP ग्रामीण ने लिया संज्ञान, वीडियो वायरल, 5 के विरुद्ध केस दर्ज, मामले में जांच शुरू, अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार का मामला
➡फतेहपुर- सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, हाईवे किनारे करोड़ों की सरकारी जमीन, खागा तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण ढहाया, खागा तहसील के खागा कस्बे का मामला
➡बस्ती- CM के निर्देश पर DM बस्ती का आदेश, SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आदेश, 6 से 8 बजे तक भ्रमणशील रहेंगे अधिकारी, अलाव, गौशाला, रैन बसेरे का करेंगे निरीक्षण
➡फर्रुखाबाद- बस में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, रोडवेज बस चालक व परिचालक फरार, शव को कायमगंज बस स्टॉप पर उतारा, मृतक के भाई का बस परिचालक पर आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची, CHC भेजा, कायमगंज के रोडवेज बस स्टॉप का मामला
➡अम्बेडकरनगर- अस्पताल से लौट रहे युवक संग लूट की सूचना, असलहे के बल पर 50 हजार लूटने का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, संदिग्ध बताई जा रही है लूट की घटना, आलापुर क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर का मामला
➡सीतापुर- पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात, दो समुदायों के बीच हुआ गोलीकांड, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे पहले हुआ था दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के फतेहपुर का मामला
➡मिर्जापुर- गैंगस्टर कल्लू की 27 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क, मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था गैंगस्टर, प्रशासन ने 27 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, गैंगस्टर कल्लू पर एक दर्जन मुकदमे है दर्ज, विंन्ध्याचल कोतवाली इलाके में की कार्रवाई
➡सोनभद्र- कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की अवैध संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई शुरू, मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद के खिलाफ कोर्ट से नोटिस, फर्जी दस्तावेजों के सहारे फैलाया था नशे का नेटवर्क, कई जिलों में फर्जी फर्में बनाकर सप्लाई दिखाई गई, संपत्तियों की पहचान और कुर्की की प्रक्रिया जारी
➡बांदा- 1 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,13 साल से फरार बदमाश की हुई गिरफ्तारी,पुलिस की आंखों में मिर्च झोंककर हुआ था फरार,साल 2012 में एक साथ 13 कैदी हुए थे फरार, 2015 तक 12 अपराधियों की हो चुकी थी अरेस्टिंग, 13 साल से पुलिस-STF लगातार कर रही थी तलाश, मटौंध थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद अपराधी अरेस्ट

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,