उन्नाव 24दिसम्बर 25*उन्नाव (यूपी) के बहुचर्चित रेप मामले में एक बार फिर पीड़िता का दर्द सामने आया है।
मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपी आजतक
उन्नाव (यूपी) के बहुचर्चित रेप मामले में एक बार फिर पीड़िता का दर्द सामने आया है। साल 2017 में युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप तत्कालीन बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा था। इसके बाद पीड़िता के पिता की हत्या हुई, पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया और सड़क हादसे में उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई। वर्ष 2019 में दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
जमानत के फैसले से आहत पीड़िता ने कहा कि आरोपी को बेल दे दी गई है, तो अब उसे ही जेल में डाल दिया जाए। उसने सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। पीड़िता ने कहा कि फैसले को सुनकर उसे गहरा दुख हुआ और एक पल को ऐसा लगा कि वह आत्महत्या कर ले।

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..