कौशाम्बी 22दिसम्बर 25*संघर्ष और सामाजिक राजनीतिक सुचिता एवं चेतना के प्रतीक थे पूर्व केंद्रीय मंत्री*
*पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मवीर की पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा*
*भरवारी कौशांबी* जिले की राजनीति के पुरोधा जन-जन के प्रिय पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मवीर आज भी कौशांबी के लोगों के दिलों में जिंदा है पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मवीर की पुण्यतिथि 22 दिसंबर 2025 को प्रयागराज के ट्रांस्पोर्ट नगर चौराहा, मुंडेरा स्थित स्वर्गीय धर्मवीर जी की मूर्तिस्थल पर उनकी 41वीं पुण्यतिथि हवन पूजन के पश्चात सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर धर्मवीर को नमन किया और उनके कार्यों को याद किया पुण्यतिथि पर वैदिक रीति से हवन पूजन किया गया। यह आयोजन उनके महान संघर्ष एवं सामाजिक योगदान को याद करने का अवसर बना श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समर्थकों ने भाग लिया। विदित हो की धर्मवीर जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और केंद्र सरकार में श्रम मंत्री रहे और सत्तर तथा अस्सी के दशक में प्रदेश एवं देश की राजनीति में महत्वपूर्ण तथा उल्लेखनीय योगदान दिया। ट्रांस्पोर्ट नगर चौराहे पर उनकी मूर्ति पर सैकड़ों समर्थकों द्वारा माल्यार्पण किया गया परिवारजन और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मवीर जी वंचित वर्गों के उत्थान के प्रतीक थे, जिन्होंने सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया। उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं। आर्य समाज के विद्वान राधेश्याम आर्य ने हवन संपन्न कराया। धर्मवीर सोशल फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों गरीबों और ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, शिशु जायसवाल पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व पुलिस अधीक्षक एल.पी भास्कर, एस.पी सिंह, वरिष्ठ नेता मोईनुद्दीन, रामभजन त्रिपाठी सपा नेता जोंटी यादव प्रवीण केसरवानी राजू सक्सेना पत्रकार ठाकुर अशोक सिंह मान सिंह पटेल मान सिंह यादव मजीद भाई भोला नाथ यादव व्यापारी नेता दिनेश केसरवानी शंकर लाल कुशवाहा राजीव पासवान अरशद जानी जनसत्ता दल नेता इरफान अहमद कलीम ख़ान राजू कसेंदा नसीम भाई नीरज गुप्ता शंभूलाल केसरवानी भैयाराम सरोज शिवशरण कनौजिया आनंद आर्य प्रमोद आर्य दिनेश आर्य अनंत यादव बुद्ध लाल पासी शाश्वत आर्य सूर्यवीर आर्य सोराव से सुभाष यादव किसान यादव देशराज गौतम सानू वारसी अरविंद श्रीवास्तव आसिफ अब्बासी शरद गौतम शिवशंकर सरोज एडवो प्रमोद सरोज संतोष कनौजिया जनार्दन त्रिपाठी रामखिलावन सरोज अवनीश प्रजापति राजकुमार विश्वकर्मा अन्नू साहू धाकड़ पासी ओम प्रकाश पासी महेंद्र बहल मनोज हेला सहित सपा, भाजपा, जनसत्ता दल, कांग्रेस, बसपा और अन्य दलों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,