March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिहार २४  दिसंबर २५ * बिहार में 28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं। ....`

कौशाम्बी 21दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कई कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 21दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कई कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[21/12, 6:57 pm] +91 90050 12271: *पत्रकार के पिता बयोवृद्ध व्यापारी का निधन*

*भरवारी कौशांबी* भरवारी कस्बे के नया बाजार मोहल्ला निवासी व्यापारी बांकेलाल केसरवानी का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया है व्यापारी के निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर कस्बे के सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई है अश्वपूर्ण नेत्रों से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं उनके बेटे अरुण केशरवानी एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं पत्रकार के पिता की मौत की जानकारी जैसे ही पत्रकारों को लगी पत्रकारों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है रविवार की दोपहर संदीपन घाट गंगा नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार सैकड़ो लोगों की उपस्थिति के बीच किया गया है और उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई है व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा कस्बा उनके अंतिम संस्कार में उमड़ पड़ा है बेहद सरल सज्जन स्वभाव के धनी बाके लाल केशरवानी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे

[21/12, 7:30 pm] +91 90050 12271: *कम्बल वितरण कर पूर्व गृह मंत्री की मनाई जाएगी पुण्यतिथि*

*भरवारी कौशांबी* भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व गृहमंत्री धर्मवीर जी के 41 में पुण्यतिथि सोमवार 22 दिसंबर को सुबह 9=30 बजे सुलेम सराय स्थित उनके आवास पर वैदिक रीति रिवाज से मनाई जाएगी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार के लोगों द्वारा हवन पूजन के उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसके बाद 11:00 से 12:00 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा मुंडेरा प्रयागराज स्थित उनके मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री धर्मवीर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी इसके बाद धर्मवीर सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में उनके परिजनों द्वारा गरीब असहाय लोगों को कम्बल का वितरण किया जाएगा

[21/12, 7:51 pm] +91 81156 50600: *झांसा देकर व्यापारी ने महिला का हड़प लिया 35000 धान बिक्री की रकम*

*3 वर्ष बीते महिला को नहीं मिला धान विक्रय का पैसा*

*अझुवा कौशाम्बी* मोहब्बत पुर पाइंसा थाना क्षेत्र के डेबरा मई गांव की महिला गुड़िया देवी पत्नी बिक्रम ने 3 वर्ष पहले अपना धान अझुवा के एक व्यापारी के हाथ बिक्री किया था महिला को झांसा देकर व्यापारी ने 35000 रुपए का धान खरीद लिया और कुछ दिन में पैसा देने की बात कही लगातार 3 साल से महिला अपनी रकम मांग रही है लेकिन केवल उसके साथ बहाने बाजी की जा रही है तीन साल बीत जाने के बाद भी महिला को व्यापारी में उसके धान की रकम 35 हजार रुपए नहीं दिया है बार बार हीला हवाली करते हुए व्यापारी ने तीन साल से धान खरीद के बकाया पैसे नहीं दिए। अब पैसा मांगने पर गाली गलौज करते हुए धक्का मार कर भगा दिया और धमकी देते हुए साफ इनकार कर दिया व्यापारी से अपना बकाया रकम न मिल पाने से पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

[21/12, 7:51 pm] +91 81156 50600: *आशा बहू के पति की धमकी से युवक आहत*

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर एक निवासी सोनू पुत्र बीरन ने वार्ड की आशा बहू के पति पर गंभीर आरोप लगाया है। सोनू के मुताबिक उसके बच्चे को आशा गोदनामा लेकर सप्ताह में एक बार आती है और उसके बच्चे लाड दुलार कर चली जाती है ,सोनू के मुताबिक आशा का पति गाली गलौज करते हुए अपने पत्नी को युवक द्वारा पांच दिन से गायब करने का आरोप लगाया नहीं मिलने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, सोनू के अनुसार आशा का पति उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुका है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

[21/12, 7:51 pm] +91 81156 50600: *बंदर की मौत के तेरहवें दिन भोज का हुआ आयोजन*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव में एक मानवीय भोज का आयोजन हुआ जिसकी क्षेत्र में बड़ी चर्चा रही है।जानकारी के अनुसार अटसराय गांव के हाइवे पर 13 दिन पहले अज्ञात वाहन ने एक बंदर को टक्कर मार कर फरार हो गया था जिससे बंदर की मौत हो गई थी ।गांव के युवकों ने शोक जताते हुए बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया था और 13वें दिन भोजन कराने का निर्णय लिया था ।प्राथमिक विद्यालय अटसराय के पास ग्रामीणों द्वारा मृत्यु भोज का आयोजन किया गया इस भोज में पहुंचे लोगों ने बंदर की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर भोजन गृहण किया ,इस दौरान पूर्व प्रधान रमेश सिंह पाल,सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा,अनिल पाल ,सुनील पाल ,रोहित पाल ,इंदल सिंह यादव,सुरेश सिंह,मुन्ना पाल ,संजय विश्वकर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

[21/12, 8:47 pm] +91 96486 24949: *कौशाम्बी के दो अंग्रेजी शिक्षकों श्रद्धाद्विवेदी व नरेन्द्र तिवारी द्वारा की गयी पीएम ई-विद्या के लिये रिकार्डिंग।*

*दोनों शिक्षकों ने जनपद कौशांबी को किया गौरवान्वित*

*महेवाघाट कौशांबी*। जनपद के दो अंग्रेजी शिक्षको श्रद्धा द्विवेदी (पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इन्टर कालेज केसारी, कौशाम्बी वा नरेन्द्र तिवारी (राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर बदले) द्वारा गत कुछ दिनों में पीएम ई-विया प्लेटफार्म के लिये ऑग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज में विश्वष्टि स्क्रिप्ट राइटिंग की गयी साथ ही इन स्क्रिप्ट् के लिये वीडियो शॉट भी किये गये।

पीएमई-विधा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जो ‘एक राष्ट्र, एक डिजिटल प्लेटफार्म’ के वहत छात्रों कक्षा 1 से 12 तक और शिक्षको को एक ही जगह पर डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा सामग्री (जैसे टीवी चैनल, रेडियो, पॉडकास्ट, मोबाइल एप, दीक्षा स्वयं उपलब्ध कराता है ताकि इंटरनेट की पहुँच न होने वाले बच्चों सहित सभी तक शिक्षा सुलभ हो सके और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके।

 

[21/12, 9:16 pm] +91 90050 12271: सेवा और संवेदना की मिसाल: रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान
चायल विधानसभा के पूर्व विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से 2,000 पात्र जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शेष पात्र लाभार्थियों तक भी कंबल पहुंचाए जाएंगे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश देता है।

[21/12, 9:20 pm] +91 98391 01290: *कौशाम्बी पुलिस का हर रविवार स्वच्छता की मिशाल अनुशासन और जिम्मेदारी का नया मानक*

*कौशाम्बी।* जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता को भी प्रशासनिक प्राथमिकता देने वाले एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग एक नई पहचान गढ़ रहा है। रविवार को पुलिस अधीक्षक के सशक्त निर्देशन एवं प्रेरक मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका असर हर परिसर में साफ दिखाई पड़ रहा है इस विशेष अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि श्रमदान के माध्यम से थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार,मालखाना, हवालात, आवासीय परिसर और शौचालयों की गहन साफ-सफाई कर यह संदेश दिया कि अनुशासन की शुरुआत स्वच्छता से होती है। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्य-अनुकूल बनाया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता ही सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए पुलिसकर्मियों ने न केवल प्रतिदिन साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। बल्कि आमजन को भी स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि कौशाम्बी पुलिस अब सिर्फ कानून का पालन कराने तक सीमित नहीं,बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। थाना और कार्यालय परिसर को सदैव स्वच्छ, अनुशासित और सुव्यवस्थित रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। उनके निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार नियमित रूप से जारी रहेगा। हर रविवार की तरह इस रविवार भी स्वच्छता अभियान का असर जमीन पर दिखा जो यह बताने के लिए काफी है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, तो व्यवस्था खुद-ब-खुद बेहतर होती चली जाती है। कौशाम्बी पुलिस आज न केवल सुरक्षा की गारंटी है, बल्कि स्वच्छता और अनुशासन की प्रेरक मिसाल भी बन चुकी है।

[21/12, 9:21 pm] +91 98391 01290: *विभिन्न रोगो से ग्रसित 2538 मरीजों का आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*

*कौशाम्बी।* प्रत्येक रविवार को जनपद के सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर दिनांक 21-12-2025 को मुख्यमंत्रीआरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देश के अनुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गयी l इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी, बैस कांटी,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर गौरा एवं गांधीनगर मंझनपुर का निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने अवगत कराया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन में ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पर्यवेक्षण एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेला का आशाओं, एएनएम के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है जिससे कि आम लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 62 चिकित्साधिकारी व 153 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल 2538 मरीजों का चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया एवं 20 मरीजों को मेडिकल कॉलेज जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया। साथ ही मेले मे कुल 151 गोल्डेन कार्ड भी बनाये गये।

[21/12, 9:34 pm] +91 63921 77313: *वारण्टी अभियुक्त को कौशाम्बी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 71/2014 धारा 323/504/506 भादवि थाना व जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त राजेश पुत्र ननकू पासी निवासी सड़वा थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

[21/12, 9:34 pm] +91 63921 77313: *सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों से मजदूरी कराने वाले दो शिक्षक निलंबित*

*कौशांबी* मंझनपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय पवैया मैं विद्यार्थियों से मजदूरी कराई जा रही थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी होश में आए और मजदूरी कराने वाले शिक्षकों को निलंबित कर दिया है बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने गैर जिम्मेदार शिक्षकों प्रधानाध्यापक नीलम ओझा व सहायक अध्यापक हीरालाल एम कैथल को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं बच्चों सें स्कूल में मजदूरी का काम कराया जा रहा था तसले में बालू ढोते बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था बच्चों से मजदूरी कराने के मामले में शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद अध्यापकों में हड़कंप मच गया है