वाराणसी १६ दिसम्बर २५ *वीआई टॉवर साइट से तीन बैटरियां चोरी, कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ियाडीह–मुनारी स्थित वीआई टॉवर साइट से तीन बैटरियों की चोरी का मामला सामने आया है। टॉवर साइट के मैनेजर शशांक कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि थाना प्रभारी की गैरमौजूदगी में मौजूद उप निरीक्षक ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही, लेकिन न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही घटनास्थल का निरीक्षण करना मुनासिब समझा गया। जबकि घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय जांच का आश्वासन दिया है। पीड़ित पक्ष ने जल्द कार्रवाई और चोरी गई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी