*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या 16*दिसम्बर 25*ट्रक की साइड लगने से गन्ने से लदी ट्रॉली पलटी बाल-बाल बचे किसान*
*रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र का मामला*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली अंतर्गत भेलसर चौकी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक की साइड लगने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसान बाल-बाल बच गए।
घटना सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। यह हादसा कृष्ण ढाबा के निकट हुआ, जहां से गुजर रहे एक ट्रक की साइड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई, जबकि ट्रैक्टर चालक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए (जेसीबी/हाइड्रा) मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कराने का प्रयास शुरू किया। NH हाइबे पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *टोले-टोले गए विधायक, शिविर की दी दस्तक*
मथुरा/अयोध्या 22 मई 26*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कार्यकारिणी की गई भंग*
नई दिल्ली22मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*