March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ05जनवरी*माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का किया गया अंतिम प्रकाशन*

लखनऊ05जनवरी*माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का किया गया अंतिम प्रकाशन*

लखनऊ05जनवरी*माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का किया गया अंतिम प्रकाशन*

*नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के दृष्टिगत जिलाधिकारी निकले फील्ड पर, पहुँचे कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज*

*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में कुल 38लाख 4 हज़ार 114 मतदाता करेंगे प्रतिभाग*

*आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए कुल 1526 मतदान केंद्र*

*जनपद में कुल 4018 मतदान स्थलों पर किया जाएगा मतदान*

5 जनवरी 2022 लखनऊ।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा बताया गया कि आज दिनाक 5 जनवरी 2022 को माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान 2022 का आज अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज पहुचे और प्रकाशन की गई नामावलियों को देखा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों में नए वोटरों को जोड़ने/स्थान्तरण/विलोपन के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाये गए। जिसके बाद दिनाक 20-12-2021 को प्राप्त समस्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए आज निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अच्छे मतदान के लिए अच्छी मतदाता सूची का होना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा माननीय आयोग के निर्देशानुसार जनपद वासियो को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के अभियान भी चलाए गए। उक्त अभियानों में विशेषकर युवाओ और महिलाओं को वोटर बनने पर बल दिया गया। निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन का विवरण निमन्वत है :-

◆ कुल मतदान स्थलों की संख्या:- 4018
◆ कुल मतदान केंद्रों की संख्या :- 1526

◆ कुल मतदाताओ की संख्या :- 38,04,114
◆ कुल पुरुष मतदाता :- 20,26,589
◆ कुल महिला मतदाता :- 17,77,319
◆ कुल थर्ड जेण्डर मतदाता :- 206

Taza Khabar