पूर्णिया बिहार 15 दिसंबर 25* *विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, पूर्णिया के विकास पर चर्चा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : बिहार के विकास पुरुष, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से विधायक विजय खेमका ने एक अन्ने मार्ग पर मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। विधायक ने पूर्णिया में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पूर्णिया को दी गई विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति तथा वर्तमान विधि व्यवस्था से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया
मुलाकात के दौरान, विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्णिया के विकास के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी और वर्तमान विधि व्यवस्था पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के विकास के लिए सकारात्मक और सार्थक चर्चा की और आश्वस्त किया कि आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्र में पूर्णिया के विकास को काफी गति मिलेगी
इस अवसर पर, विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया के एयरपोर्ट निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*