कौशाम्बी 15दिसम्बर 25* किसानों से पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए धान खरीद-डीएम
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को धान क्रय केन्द्र, ओसा का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से मण्डी में कुल क्रय केन्द्रों की संख्या, धान की उठान, बोरो की उपलब्धता, किसानों को भुगतान एवं लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद की प्रगति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसानों से धान क्रय का कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाय। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। किसानों को धान क्रय का भुगतान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विचौलियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता कर पॅूछा कि धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, जिस पर किसानों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **