मथुरा 14 दिसंबर 25* एटीएम को तोङकर कैश चोरी का प्रयास करने की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को अब हथियार के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना कोसीकलाँ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.12.2025 को समय करीब 22.17 बजे विवेकानन्द चौराहे से करीब 60 कदम दूरी पर बृजवासी तिराहे की तरफ थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा से मु0अ0स0 717/2025 धारा 62/303(2)/324(4) बीएनएस 2023 में वांछित अभियुक्त इशान खत्री उर्फ शिवम पुत्र प्रदीप निवासी मोहल्ला जटवाङा सोनीपत थाना सदर सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा को एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार गया। गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं व मेरे साथियों ने मिलकर दिनांक 17/11/2025 की रात करीब 2.30 से 3.00 बजे के आस पास कोसीकलाँ कस्बे में इंडिया वन का एटीएम काटकर कैश चोरी करने प्रयास किया था लेकिन तभी पुलिस की गाड़ी के हूटर की आवाज सुनकर हम सभी एटीएम से कैश चोरी किये बिना ही वहां से भाग गये थे। आज भी मैं एटीएम की रेकी करने के लिये अवैध तमंचा लेकर आया था तभी पुलिस ने मुझे पकङ लिया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोसीकलाँ पर मु0अ0सं0 757/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
इशान खत्री उर्फ शिवम पुत्र प्रदीप निवासी मोहल्ला जटवाङा थाना सदर जिला सोनीपत (हरियाणा)।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
विवेकानन्द चौराहे से करीब 60 कदम दूरी पर बृजवासी तिराहे की तरफ थाना कोसीकलाँ जनपद मथुर, दिनांक 13.12.2025 व समय 22.17 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी-*
एक तमंचा .315 बोर व एक अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 757/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0स0 717/2025 धारा 62/303(2)/324(4) बीएनएस 2023 थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 अजय कौशल थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 दुष्यंन्त कौशिक थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
3. उ0नि0 संदीप कुमार थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
4. म0उ0नि0 पलक सोलंकी थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
5. है0का0 दुर्गविजय सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
6. है0का0 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
7. का0 1670 सोनू सांगवान थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
8. का0 1503 राकेश कुमार थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।
9. का0 1620 अमित कुमार थाना कोसीकलाँ जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*