खेरवाड़ा05जनवरी*प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
उपखण्ड खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत सारोली में प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति सदस्य हरिसिंह राजपुत, पूर्व सरपंच नानजीराम लट्टा,बक्षीराम लट्टा थे ।
इससे पूर्व डाक्टर परमार ने शिविर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को समाधान करने निर्देश दिए ।
मुख्य अतिथि डाक्टर परमार ने शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज से 45 जोड़ कार्ड,38. आवासीय पट्टे,रीना कुमारी को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 41 हजार रुपये की स्वीकृति पत्र ,24 पेंशन पीपीओ,19 आवास स्वीकृति पत्र,6 जन्म प्रमाण पत्र,10मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए । कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को मृदा जांच प्रमाण पत्र दिये गये । पीएचडी विभाग द्वारा पीने के पानी की जांच के लिए स्थानीय यह सरपंच सारोली को एक मशीन दी गई ।राजस्व विभाग से राजस्व 80 शुद्धि करण पत्र,2 बंटवारा,4 राजकीय आवंटन,9 रास्ते के प्रकरण, 94 नामान्तरकरण पत्र वितरित किए ।
इस अवसर पर सूर्या देवी भगोरा सरपंच सारोली, तहसीलदार घनश्याम, विकास संजय चरपोटा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगोरा, महासचिव मोहनलाल औदिच्य,दिनेश मीणा, कानि्तलाल पटेल सुलेई, थावरचंद लट्टा , बाबुलाल खराबी सरपंच हिंका, भरत गरासिया सरपंच, पूर्व सरपंच दयालचन्द,रमेश भाखरा, पूर्व सरपंच हुरमालसिंह बोडात, शंकर लाल बोडात,रमेश मीणा, सांकलचंद लट्टा,लाल शंकर लट्टा,रामलाल खोकरिया पालीया, सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
कानपुर नगर14जुलाई26*सख़्त और न्यायपूर्ण पैरवी के चलते मासूम को मिला न्याय*
कानपुर नगर14जुलाई26*CMO के हाथ पैर फूले,, भ्रष्टाचार का रायता फैलने की आशंका*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🕎 6 बजे तक के मुख्य समाचार..!!*