*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व फरहान खान*
*पूर्व विधायक ने दिखाई इंसानियत*
अयोध्या 13दिसम्बर 25*सड़क हादसे में घायल युवक को खुद अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल*
भेलसर(अयोध्या)सड़क हादसे में घायल युवक को पूर्व विधायक ने इंसानियत का परिचय देते हुए खुद अपने वाहन से अस्पताल पहुँचाया।
शुक्रवार को बनमऊ जंगल के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की जान बचाने में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी ‘रूश्दी मियां’ ने सराहनीय भूमिका निभाते अस्पताल पहुंचाया।
पूर्व विधायक गणेशपुर निवासी कोटेदार रमेश सिंह की मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बनमऊ जंगल के निकट पहुंचा, तभी सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक की हालत गंभीर दिखी, जिस पर पूर्व विधायक तुरंत रुके और हालात का जायजा लिया।
हादसे में घायल युवक की पहचान सतनाम यादव(22 वर्ष), पुत्र सुखराम यादव, निवासी ग्राम पड़रिया, मजरा बड़ेला के रूप में हुई। स्थिति को गंभीर देखते हुए पूर्व विधायक ने बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से घायल को स्वयं गाड़ी चलाकर रुदौली सीएचसी पहुँचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तत्काल उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।
अस्पताल में कुछ समय बाद घायल युवक को होश आया, जिसके बाद उसने अपना नाम-पता बताया। बाद में पूर्व विधायक ने घायल के परिजनों से संपर्क कर पूरा घटनाक्रम बताया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक रूश्दी मियां के इस मानवीय कदम की सराहना की और कहा कि उन्होंने संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*