लखनऊ 12दिसम्बर 25*मृत पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत चेक प्रदान किये गये*
*पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मृत पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 14 करोड़ 15 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये*
*श्री राजीव कृष्णा,* पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 12.12.2025 को विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (च्ैच्) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से किये गये एमओयू के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत पुलिस कर्मियों को पुलिस सेलरी पैकेज (च्ैच्) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किये जाते हैं, इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों को करीब 14 करोड़ 15 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत हैः-
ऽ निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में नियुक्त थे, ड्यिटी के दौरान डंफर वाहन द्वारा मोटर साइकिल में टक्कर मार देने के कारण दिनांकः 12.07.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 02 करोड़ 12 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 सुरेश प्रसाद गोंड जनपद महराजगंज में नियुक्त थे, पुलिस कार्यालय जाते समय टैक्ट्रर द्वारा जोरदार टक्कर मार देने के कारण इलाज के दौरान दिनॉकः 01.04.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 मंजीत सिंह जनपद अमेठी में नियुक्त थे, दबिश के बाद अमेठी आने के दौरान बांगरमऊ जनपद उन्नाव के पास अनियत्रित बस द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 20.06.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 मोहित कुमार जनपद शाहजहॉपुर में नियुक्त थे, पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा इनकी कार में जोरदार टक्कर मार देने के कारण इलाज के दौरान दिनांकः 01.02.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह 12वीं पीएसी वाहिनी फतेहपुर में नियुक्त थे, फतेहपुर लौटते समय अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने के कारण दिनांकः 05.04.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 85 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ मुख्य आरक्षी अनुज कुमार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में नियुक्त थे, पीआरवी वैन से फर्स्ट ऐड बाक्स निकालते समय पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा टक्कर मार देने के कारण दिनांकः 11.08.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी बीर बहादुर जनपद चन्दौली में नियुक्त थे, ड्यिटी के कार्य से वाराणसी जाते समय पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा टक्कर मार देने के कारण दिनांकः 06.08.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी राज गुप्ता जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्त थे, सिर में आयी गहरी चोट के कारण इलाज के दौरान दिनांकः 29.05.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 01 करोड़ 80 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/ पीएचक्यू, श्री आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, श्री शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबन्धक श्री कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक श्री शशिकांत सिंह उपस्थित रहें।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*