खेरवाड़ा, ४ जनवरी*प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर विधायक डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
उदयपुर जिले की पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत सरेरा में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर विधायक डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
डाक्टर परमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग से 37 आवासीय पट्टे, 55 आवास की स्वीकृति पत्र,4 गोद भराई, 8 मृत्यु प्रमाण पत्र,7 जन्म प्रमाण पत्र,18 श्रमिक कार्ड, 3पालनहार,31 जोड़ कार्ड ,30 पेंशन पीपीओ वितरण किए ग्रे ।राजस्व विभाग से 94 शुद्धीकरण, 3 बंटवारा,3 विभागीय आवंटन,4 रास्ते,34 सीमा ज्ञान,71 नामान्तरकरण,128 राजस्व की प्रतिलिपि वितरण की,7 किसानों को कृषि प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन की । पीएचडी विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्र में पीने के पानी की जांच करने के लिए एक मशीन सरपंच दुर्गा देवी को दिया ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने की । विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, पंचायत समिति सदस्य पन्ना लाल परमार अब्दुल रहीम मकरानी थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच दुर्गा देवी भगोरा, तहसीलदार शिवराम पटेल, विकास अधिकारी
आरती गुप्ता, पूर्व सरपंच धनजी परमार,कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष शान्ति लाल बोडात,ललित जोशी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा,डीलर पूनमचंद परमार, कान्ति लाल भगोरा सहीत अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
मथुरा24अप्रैल26* चोरी के संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत जी की वाइट*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा साइबर ठगी के अभियोग में वांछित 25000 रूपये के इनामी 01अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा टैटीगांव में हुई घटना को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण*