लखनऊ 11दिसम्बर 25*लखनऊ में 232 करोड़ का ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ तैयार, 25 दिसंबर को PM मोदी करेंगे लोकार्पण
लखनऊ के हरदोई रोड स्थित वसंत कुंज में 232 करोड़ की लागत से बना भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इसका लोकार्पण करेंगे। कमल के आकार में बने इस 65 एकड़ परिसर में 1.5 लाख से अधिक लोगों की क्षमता, तीन हेलीपैड, विशाल पार्किंग, संग्रहालय, एम्फीथिएटर और अटल जी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम से पहले पूरे परिसर को सील कर सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्मारक न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर होगा बल्कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
#Lucknow #UttarPradesh #RashtraPrernaSthal #AtalBihariVajpayee #PMModi #LucknowKhabar #LucknowTodaysNews

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर13अगस्त26*कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने RLD नेता सुधीर भारतीय के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*