लखनऊ 11दिसंबर २५ * एडवांस रुपए नहीं दिए तो चालक स्कार्पियो लेकर हुआ फरार, पुलिस नहीं लिख रही एफआईआर
। वृंदावन योजना सेक्टर- 10 आस्था रिट्रेड अपार्टमेंट निवासी कल्पना बौद्ध ने पीजीआई थाने की पुलिस से शिकायत की है कि एडवांस में रुपए न दिए जाने पर ड्राइवर 5 दिन पूर्व उनकी स्कार्पियो गाड़ी बुकिंग की बात कहकर लेकर चला गया, और अब उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। शिकायत में कहा गया है कि हरिओम उपाध्याय ड्राइवर को शिवा अवस्थी कंपनी द्वारा हायर किया था जोकि गाजीपुर जिला का रहने वाला है और उसका मोबाइल नंबर 9208521684 है। एक महीने से स्कॉर्पियो चला रहा था, उसने एक दिन ₹100000 एडवांस की मांग की, नहीं देने पर 6/12/25 को हरिओम ने बोला कि मेरे एक रिलेटिव है उनको गोरखपुर जाना है सेम डे के लिए स्कॉर्पियो चाहिए और वह गाड़ी (UP32/PE1271) लेकर चला गया। उस दिन वापस नहीं आया दूसरे दिन शाम तक वापस आने को कहा। दूसरे दिन शाम 7 बजे फोन किया तो बताया कि लखनऊ उतरेटिया आ गया हूं थोड़ी देर में घर पहुंचता हूं। जब गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो अब फोन करने पर उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। यही नहीं घर से कपड़े, सामान और ऑफिस से मेरे गाड़ी के पेपर व उसका जो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आईडी प्रूफ के तौर पर लिया थ वह भी सब निकाल कर ले गया है।
पीड़िता कल्पना बौद्ध: 7310951480

More Stories
सुल्तानपुर14अगस्त26* पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़: 02 शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल,
उत्तर प्रदेश14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ14अगस्त26*महिला सहायता पर सियासी जंग…*भाजपा के ₹20 हजार पर अखिलेश का ₹40 हजार का दांव….*