औरैया 04 जनवरी *करीब एक हजार पात्र लोगों को दिए गए कंबल*
*अजीतमल,औरैया।* मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चंद्र, व ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय के साथ एक हजार लोगों को कंबल वितरित किए।
क्षेत्र में लेखपालों द्वारा पात्र लोगो को चिन्हित कर सूची, तहसील में उपलब्ध कराई गई है। शासन के निर्देश पर सर्दी से बचने के लिये गरीबो को कम्बल वितरित किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को कृषि राज्य मंत्री ने तहसील सभागार पहुंचकर मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित एक बैठक के दौरान कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, एसडीएम अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चंद्र, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय के साथ क्षेत्रीय लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और उनसे होने वाले लाभों के बारे में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए , आने वाले समय में पात्रता के आधार पर आम जनता को और अधिक सुविधाएं, कानून की सुद्रण व्यवस्था, का आश्वासन दिया। उन्होंने महिलाओं , बच्चों की सुरक्षा, गरीबों को लाभ, राशन वितरण प्रणाली, सर्दी से बचने के लिये किये जा रहे कम्बल वितरण आदि योजनाओ, प्रधानमंत्री आवास, गौवंशों के संरक्षण व सम्वर्द्धन के लिये क्रियान्वित योजनाओं का हवाला देते हुए बताया कि सरकार , ने समान तरीके से हर वर्ग, हर समुदाय के लिए लाभकारी योजनाएं चलाईं हैं। निष्पक्ष तरीके से इन योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रसाशनिक तौर पर कराया गया है। वह शासन की योजनाओं को क्रियान्वित होता देख खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि कोई भी शख्स,सर्दी में कम्बल से वंचित नहीं रहेगा। वहीं उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर आ रही अनियमितताओं की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर निर्धारित मानक अनुरूप धान क्रय कराये जाने के लिए सम्बंधित क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश देने के लिए आदेशित किया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार के अलावा ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय , विशम्भर भदौरिया, पिंकी सिंह, आदित्य राजपूत आदि मौजूद रहे।
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*बड़ी खबर: गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर किसानों की आवाज उठाने की अपील
कानपुर नगर 23 अक्टूबर 26*राज्यपाल के कानपुर दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*प्रदेश के प्रमुख अंचलों और प्रमुख जनपदों की आज की ताज़ा व बड़ी खबरें: