लखनऊ 9दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ-सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, योगी सरकार का घुसपैठियों के लिए एक्शन प्लान, घुसपैठियों का डेटाबेस तैयार करेगी योगी सरकार, घुसपैठियों की बायोमेट्रिक प्रोफाइल बनेगी- सूत्र, सभी नाम निगेटिव लिस्ट में दर्ज किए जाएंगे, देश में होगी शेयर, दोबारा एंट्री नामुमकिन होगी, एंटी-इन्फिल्ट्रेशन नीति देश में मॉडल बनेगी, फर्जी पहचान पत्रों की हाईटेक स्कैनिंग होगी, फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर होगी कार्रवाई, फेशियल रिकॉग्निशन, फिंगरप्रिंट से प्रोफाइलिंग, घुसपैठी दोबारा सीमा पार न करे यही लक्ष्य
➡आगरा- धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले की पीड़िता को धमकी, जेल से छूटने के बाद जलालुद्दीन ने दी धमकी, दीवानी परिसर में पीड़िता को धमकाने का आरोप, डीसीपी सिटी के आदेश पर आरोपी पर केस दर्ज, जलालुद्दीन,बेटों समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जेल से छूटने पर पैसे लुटाते वीडियो भी था वायरल, जलालुद्दीन कुरैशी पर न्यू आगरा थाने में नई FIR, पड़ोसी को भी धमकाने का जलालुद्दीन पर आरोप, आरोपी के 3 बेटे मुश्किल में, पुलिस खोलेगी हिस्ट्रीशीट
➡कन्नौज- संदिग्ध हालत में हुई नवविवाहिता की मौत, महिला की मौत के बाद ससुरालीजन फरार, शव को मेडिकल कॉलेज में ही छोड़कर फरार, मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष का हत्या का आरोप, दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर्वा गांव की घटना
➡बहराइच- रोडवेज, प्राइवेट बस में आमने-सामने टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, बस में सवार बताए जा रहे दर्जनों यात्री, दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं, थाना पयागपुर के गोंडा मार्ग पर हुआ हादसा
➡कानपुर- प्राइवेट हॉस्पिटल, पैथोलॉजी ले जाने वाला दलाल अरेस्ट, सरकारी हॉस्पिटल से मरीजों को प्राइवेट में ले जाता था, प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने पर मिलता है कमीशन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने राउंड के दौरान दबोचा, दलाल के बैग से कई ब्लड सैंपल, मरीजों के आधार मिले, प्रिंसिपल ने पकड़े गए दलाल को पुलिस को सौंपा, स्वरूप नगर थाना क्षेत्र हैलेट हॉस्पिटल का पूरा मामला
➡बहराइच- रोडवेज, प्राइवेट बस में आमने-सामने टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, बस में सवार बताए जा रहे दर्जनों यात्री, दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं, थाना पयागपुर के गोंडा मार्ग पर हुआ हादसा
➡बांदा- बांदा में कलयुगी बेटे और बहू की खूनी करतूत, शिक्षक पिता को पत्थर मारकर किया लहूलुहान, बेटे-बहू द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल, स्कूल जा रहे पिता पर बेटे ने डाला ऊपर से पानी, विवाद होने पर पत्नी संग पिता को बुरी तरह पीटा, बाप-बेटे के बीच पहले से मकान को लेकर विवाद, कोतवाली नगर के सिविल लाइन का मामला
➡गोंडा- कार की टक्कर से ट्रैक्टर का निकला पहिया, पहिया निकलने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, एक के बाद एक 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में 2 चार पहिया, 1 बाइक क्षतिग्रस्त, बाद में खुद भी अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक घायल, कर्नलगंज के भौरीगंज चचरी मार्ग की घटना
➡अमरोहा- चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया, घर की छत से 45 कबूतर, इन्वर्टर बैटरी चोरी, चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया चोर, पड़ोस में शादी के शोरगुल के बीच की चोरी, अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मिर्जापुर- शादी के 20 दिन बाद जीजा संग साली फरार, गहने, 1 लाख रुपये लेकर जीजा के साथ भागी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई थी शादी, 20 दिन बाद युवती अपने जीजा के साथ फरार, अदलहाट थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव का मामला
➡बहराइच- जहरीला फल खाने से बिगड़ी 5 बच्चों की हालत, इंटरवल में स्कूल से कुछ दूर घूमने निकले थे बच्चे, पेड़ से तोड़कर खाया फल, बच्चों के होने लगी उल्टी, आनन-फानन में इलाज के लिए CHC में कराए गए भर्ती, दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर, गंगापुरवा विद्यालय के छात्र हैं सभी मासूम बच्चे, बहराइच के थाना हरदी इलाके की घटना
➡आगरा- मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे की गुंडई, नगर निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर कार्य स्थल पर विरोध, सहायक नगर आयुक्त से की गई थी अभद्रता, सीपी से आरोपी हर्ष की गिरफ्तारी की मांग, कर्मचारियों ने तालाबंदी कर हड़ताल की दी चेतावनी, कर्मचारियों की नाराजगी से निगम के सामने चुनौती
➡बरेली- राजश्री मेडिकल कॉलेज में छात्रों का हंगामा, कॉलेज का मेन गेट बंद कर छात्र कर रहे हंगामा, इंस्टीट्यूट में नर्सिंग मान्यता न होने का आरोप, अवैध रूप से एडमिशन कराने का आरोप, हंगामा, प्रबंधन पर लगाया INC की मान्यता न होने का आरोप, धरने की सूचना पर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस, फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के हाईवे पर है इस्टीट्यूट
➡आगरा- आगरा-फतेहबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो में बैठी आधा दर्जन सवारी गंभीर घायल, हादसे में ऑटो सवार एक की दर्दनाक मौत, ऑटो से लोगों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर, पांच लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील की घटना
➡आगरा- एक्शन मोड में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एम एंड टी के टेंडर में प्रमाण पत्र की जांच मामला, प्रमाण की पत्र जांच में लापरवाही पर बाबू निलंबित, अवर अभियंता ललित कुमार को कारण बताओ नोटिस, टेंडर के लिए फर्म एके कंस्ट्रक्शन ने किया है आवेदन, अनुभव प्रमाण पत्र की IGRS पर की गई शिकायत
➡एटा- रेलवे ट्रैक पर पप्पू हामिद की हत्या का खुलासा, जीआरपी ने ट्रैक पर हुई हत्या का किया खुलासा, दिल्ली निवासी गजानंद पिस्टल सहित गिरफ्तार, मृतक का रिश्तेदार दिल्ली का खालिद भी आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदार खालिद को भी बनाया आरोपी, जांच जारी, अन्य के भी शामिल होने की आशंका
➡रायबरेली- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने SIR पर की बैठक, फॉर्म समय से जमा हो, इसकी समीक्षा- पाठक, घुसपैठिए सूचा में ना हों, ये प्राथमिक्ता- पाठक, ‘गांधी परिवार आज भी खुद को सत्ता में मानता है’- पाठक, बंटवारे का जिम्मेदार नेहरू-गांधी परिवार- पाठक, ‘सिरप मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा’, सरकार मामले पर अपनी नजर बनाए है- पाठक
➡हापुड़- विधवा का ससुराल में उत्पीड़न का आरोप, जेठ सहित अन्य लोगों पर कब्जे का आरोप, 4 बीघा जमीन, घर पर किया था कब्जा, मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप, घर में घुसने पर महिला को हत्या की धमकी, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡बरेली- VDO परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाला अरेस्ट, सॉल्वर बैठाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, अपनी जगह बिहार के सॉल्वर को बैठाया था, 2 साल से लगातार विपिन चल रहा था फरार, दबिश देकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, विपिन मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का है निवासी, बारादरी थाने में 2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा
➡दिल्ली- इंडिगो एयरलाइंस पर कार्रवाई, विंटर शेड्यूल उड़ानों में 5 फीसदी कटौती, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कार्रवाई की, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें कम की गईं, इंडिगो की रोजाना 115 फ्लाइट्स कम
➡जम्मू कश्मीर- दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का छापा, अनंतनाग में NIA का सर्च ऑपरेशन, अनंतनाग के जंगलों में सर्चिंग जारी, आदिल, दानिश को लेकर आई है NIA, दोनों आरोपी को साथ लेकर छापेमारी
➡दिल्ली- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस, बिना नागरिकता हासिल किए वोटर बनने का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया, पुलिस से मांगा जवाब, जालसाजी से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप, सोनिया गांधी ने 1983 में नागरिकता ली- याचिका, 6 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में सुनवाई
➡दिल्ली- इंडिगो एयरलाइंस के पर कतरने की तैयारी, गंवानी पड़ सकती है 10 फीसदी फ्लाइट्स, कुछ दिनों में 5,500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो की 110 डेली फ्लाइट्स कम हो सकती है, ये फ्लाइट्स दूसरी एयरलाइन को मिल सकती है
➡प्रतापगढ़-ढाबे पर दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात, दबंगों ने युवकों को लाठी डंडे से पीटा, हमलावरों ने युवकों की कार को भी तोड़ा, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी, नगर कोतवाली के एक ढाबा का मामला
➡मुरादाबाद -कैश समेत ATM उखाड़ ले जाने का मामला, नगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 3 अन्य बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार, 7 लाख कैश भरा PNB का ATM उखाड़ा था, दोबारा घटना को अंजाम देने आए थे सभी, सिविल लाइन थाना के कांठ रोड की घटना
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 22 मार्च 26*राया ब्लॉक में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर*
नई दिल्ली 22 मार्च 26*तेरापंथी फाउडेस्न द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन