April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 8दिसम्बर 25*बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पदों पर चयन/भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को निर्धारित:-

पूर्णिया 8दिसम्बर 25*बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पदों पर चयन/भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को निर्धारित:-

पूर्णिया 8दिसम्बर 25*बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पदों पर चयन/भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को निर्धारित:-

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

जिला के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी लिखित परीक्षा:-

पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में बैठक आयोजित किया गया।
संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2025 के तहत बिहार पुलिस में “चालक सिपाही” के पद पर चयन/भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को एकल पाली में 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराह्न तक आयोजित करायी जायेगी।
पूर्णिया शहरी क्षेत्र स्थित 17 परीक्षा केंद्रों यथा-बीबीएम उच्च विद्यालय पूर्णिया, जिला स्कूल पूर्णिया, ब्राइट कैरियर स्कूल करियर कॉलोनी पूर्णिया, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल हरदा पूर्णिया, विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परोरा पुर्णिया, मिल्लिया पॉलिटेक्निक रामबाग पूर्णिया, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रामबाग पूर्णिया,जेएलएनएस उच्च माध्यमिक स्कूल गुलाब बाग पूर्णिया, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कचहरी रोड पूर्णिया, माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा पुर्णिया,
अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी पुर्णिया,प्लस टू आरपीसी उच्च विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड बाघमारा पुर्णिया,विद्माबिहार इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बियाडा मरंगा पूर्णिया, उर्स लाइन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी पूर्णिया, मां काली उच्च विद्यालय मधुबनी पूर्णिया, मध्य विद्यालय उफरैल पूर्णिया के परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी ।इस प्रकार कुल 76 31 परीक्षार्थी द्वारा भाग लिया जाएगा।
परीक्षा केन्द्रों पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आस पास 200 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिन भा०ना०सु० संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लगाने हेतु निदेशित किया गया है।
अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, पूर्णिया, द्वारा भा०ना०सु० संहिता 2023 की घारा-163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में 10 दिसम्बर 2025 को 07:00 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा के सारी प्रक्रिया सम्पन्न होने तक धारा 163 निषेधाज्ञा लागू रहेगा।

Taza Khabar