लखनऊ 5दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- बख्शी का तालाब ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी संघ ने धरना दिया, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े, सभी सचिव काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे थे
➡सीतापुर- पत्नी ने मायके से आने को किया इंकार, आहत पति ने खाया जहरीला पदार्थ., गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल, हालात गंभीर देख हायर सेंटर किया रेफर, 9 माह पहले युवक की हुई थी शादी, सीतापुर के रामकोट थाना इलाके का मामला
➡सीतापुर- सीसीओ को किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र से दौड़ाया, महमूदबाद चीनी मिल में तैनात है CCO सुभाषचंद्र, बवाल बढ़ने पर जिला गन्ना अधिकारी ने संभाला मोर्चा, किसानों को शांत करा केंद्र पर शुरू कराई तौल, किसानों से गन्ना उतराई मांगने पर 3 दिन से बंद थी तौल, डीसीओ ने सीसीओ के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, महमूदाबाद चीनी मिल के ऊंचागांव क्रय केंद्र का मामला
➡हापुड़- 7 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात, पड़ोसी युवकों पर हैवानियत करने का आरोप, परिजनों को बदहवास हालत में मिली मासूम, दुकान पर सामान लेने गई थी मासूम बच्ची, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡श्रावस्ती- मिर्जापुर-बदला चौराहा रोड पर सड़क हादसा, कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र गंभीर घायल,7 वर्षीय बच्चा भी घायल, दोनों घायलों को CHC मल्हीपुर में भर्ती कराया , हरदत्तनगर गिरंट थाने के खान चौराहे पर हादसा
➡कन्नौज – 3 तालाबों का पौने दस करोड़ से होगा सुंदरीकरण, मंत्री असीम अरुण के प्रस्ताव पर लगी मुहर, अमृत सरोवर योजना फेज़ 2 के तहत हुआ चयन, तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर मंत्री ने ली बैठक
➡हरदोई- वेल्डिंग करते समय बाइक में लगी आग, धूं-धूंकर जली बाइक, घटना से मचा हड़कंप, मल्लावां कोतवाली के मटियामऊ की घटना
➡सोनभद्र- एडमिट कार्ड पर गलत समय अंकित, दर्ज़नों छात्र परीक्षा देने से हुए वंचित, परीक्षा केंद्र से लौटे छात्रों का कॉलेज में हंगामा, समय दोपहर 2 से 4 बजे तक अंकित था, परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित , संत कीनाराम महाविद्यालय का मामला, रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में है महाविद्यालय
➡मैनपुरी – ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, अभियान में पुलिस ने 210 वाहनों के किए चालान , नियमों का उल्लंघन करने वालों से शुल्क वसूला , 210 वाहनों से तीन लाख 65 हज़ार का जुर्माना , शहर के ईशन नदी चौराहे पर चला अभियान
➡सीतापुर- अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में युवक को भेजा CHC, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, बिसवां कोतवाली के शहरी सराय में हादसा
➡मेरठ – मेडिकल थाना पुलिस ने बदला लाश का थाना क्षेत्र, शव अपने थाना क्षेत्र से उठाकर लोहियानगर में छोड़ा, CCTV मिलने पर सिपाही,होमगार्ड सस्पेंड,दरोगा लाइन हाजिर, अमानवीयता,लापरवाही मिलने पर एसएसपी का एक्शन, मेडिकल के एल ब्लॉक में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव, SSP ने मामले की जांच SP सिटी आयुष विक्रम को दी
➡आजमगढ़- मुम्बई से खोए 80 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद , फोन की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये, मोबाइल फोनों को विधिवत मुम्बई पुलिस को सौंपा, फोन की लोकेशन आजमगढ़-मऊ-बलिया में मिली थी
➡सहारनपुर – सहारनपुर जिले में 6 दिसंबर को लेकर हाईअलर्ट, सभी थानों की पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की, जनपद कों 7 जोन 22 सेक्टर में किया विभाजित , सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की., सहारनपुर पुलिस सोशल मीडिया पर भी रखेंगी नज़र
➡सीतापुर- हत्या के मामले में 2 अभियुक्त दोषी करार, कोर्ट ने अभियुक्तों को सुनाई उम्रकैद की सजा, अभियुक्तों पर 10-10 हजार का लगाया अर्थदंड, 2010 में अर्जुनलाल,रामप्रकाश पर दर्ज हुआ था केस, हरगांव पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज किया था केस
➡कालाढूंगी- ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार एक युवक की मौत,1 घायल, कालाढूंगी के जोलीकोट के पास हादसा
➡बरेली- तेज रफ्तार कार को ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, कार और ट्रैक्टर सवार 2 लोगों की मौके पर मौत, भीषण हादसे में 5 घायल,निजी अस्पताल में इलाज, कार सवारों को शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे, अलीगंज थाना क्षेत्र के मझगांव के पास हादसा
➡चित्रकूट- एसडीएम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाजार रोड-महिला पुल मार्ग पर हटाया अतिक्रमण, जाम की समस्या दूर करने को प्रशासन की पहल, जेसीबी से हटाए गए ठेले, दुकानें व अवैध निर्माण, नाले पर बना अतिक्रमण ध्वस्त,सफाई का रास्ता साफ
➡बरेली- कलक्ट्रेट गेट के सामने पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया, प्रेमी ने रिश्ते की भतीजी से की थी शादी, कोतवाली के कलक्ट्रेट गेट के सामने का मामला
➡सीतापुर- किसान का तेंदुआ को शिकार करते देखने का दावा, किसान ने सियार का शिकार होने की कही बात, खेत मे मिले तेंदुए के पगचिन्ह और सियार के बाल, कुछ दिन पहले एक तेंदुआ पिजंडे में हुआ था बंद, तेंदुए की मौजूदगी से किसानों में भय का माहौल, महोली कोतवाली के मुसब्बरपुर गांव का मामला

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….