कनपुर नगर ५दिसंबर २५ *जुम्मा नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
आज दिनांक 05.12.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित जामा मस्जिद में जुम्मा नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगाए गए सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, प्वाइंट ड्यूटी व तलाशी व्यवस्था आदि को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महोदय ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।
पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता व प्रभावी गश्त के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।