अयोध्या 1/12/25*अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने वाले 6 बीएलओ को किया सम्मानित
अब तक 67 बी एल ओ ने किया कार्य पूर्ण
जल्द किया जाएगा सभी को सम्मानित
भेलसर(अयोध्या)अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम कार्य पूरा करने वाले 6 बीएलओ को सोमवार को तहसील सभागार में फूल माला पहना कर व व मिष्ठान व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक कुल 67 बी एल ओ शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुके हैं।जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर 6 बी एल ओ जिनमें श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव,संदीप कुमार, रामराज,पवन कुमार शर्मा, गौरी शंकर पांडेय व श्रीकांत शामिल हैं को सम्मानित किया गया है।उन्होंने बताया कि जल्द ही शेष सभी को भी सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मे सहयोग की अपील करते हुए जल्द अपना एस आई आर फार्म जमा करने की अपील की है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला सहित तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
28जून26* मौत का डर नहीं है!!-शेख हसीना पूर्व प्रधानमंत्री बंगला देश
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*