कानपुर नगर 30/11/25*KANPUR BREAKING NEWS,, शहर का ट्रैफिक सिस्टम चरमराया*!
*शहर की सड़कें इन दिनों बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी हैं। शहर में कब और कहाँ जाम लग जाए,,इसका कोई समय तय नहीं, जिससे आम जनता रोज़ाना भारी परेशानी झेल रही है*।
*भीषड़ जाम से कराह उठा शहर*
*लगातार ट्रैफिक सुधार कार्यों के दावों के बावजूद हर बड़े चौराहे पर हालात दयनीय बने हुए हैं*।
*सचांन चौराहा हो या अन्य व्यस्त मार्ग,शाम 8 बजे से ही भयंकर जाम लगना शुरू हो जाता है*।
*आने-जाने वाले यात्रियों को घंटों फंसे रहने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है*।
*शादी सीजन में गेस्ट हाउस की मनमानी*
*शहर में चल रहे शादी सीजन ने स्थिति और बिगाड़ दी है*।
*गेस्ट हाउस संचालक फुटपाथ और सड़क के आधे हिस्से पर कब्जा करके पार्किंग बना रहे हैं,जिस पर नगर निगम की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है,,पैदल राहगीर सड़कों पर उतरने को मजबूर और जाम और भी बढ़ रहा है*।
*जिम्मेदार कर्मी अक्सर रहते नदारद*!
*सबसे बड़ी समस्या,,जाम के समय टी-चौराहों पर कोई जिम्मेदार कर्मी नजर नहीं आता, जिससे स्थिति और विकराल हो जाती है।लोगों को न राहत, न मार्गदर्शन… सिर्फ बदइंतज़ामी का सामना*।
जनता का दर्द और मांग
*कानपुर की जनता ने जिम्मेदारों से तुरंत प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की कर रही है मांग*।
*शहर में जाम की समस्या अब सीमा पार कर चुकी है,,जिम्मेदारों को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि लोग राहत की सांस ले सकें*।

More Stories
वाराणसी5 मार्च 26*डीएम और पुलिस कमिश्नर की होली: रंगों के टब में मस्ती करते दिखे दोनों अफसर*
वाराणसी 5 मार्च 26*कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी ।*
अयोध्या 5 मार्च 26*‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया