April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २९ नवंबर २०२५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्त्वपूर्ण खबरे 

अयोध्या 30नवम्बर 25*गाय को पानी पिलाने गया युवक तालाब में डूबा,मौत*

अयोध्या 30नवम्बर 25*गाय को पानी पिलाने गया युवक तालाब में डूबा,मौत*

अयोध्या – पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में एक 18 वर्षीय युवक गाय को पानी पिलाने तालाब में गया,जहां गाय ने उसे तालाब में खींच लिया और वह तालाब में डूब गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

बरवा गांव निवासी 18 वर्षीय आशुतोष कोरी पुत्र श्याम बिहारी शनिवार को लगभग दो बजे दिन में अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए बरवा गांव के मजरे बसाइतपुर के पास स्थित तालाब में लेकर गया। यहां पानी पीते समय गाय ने उसे गहरे तालाब में खींच लिया। घटना को बाहर खड़ा एक बच्चा देख रहा था। काफी देर बाद जब युवक तालाब से बाहर नहीं आया तो बच्चे ने घटना की जानकारी गांव में जाकर लोगों को बताई। सूचना मिलने के बाद घर के सदस्य और मोहल्ले वालों ने तालाब में ढूंढ़ना शुरू किया तो लगभग आधे घंटे बाद आशुतोष को तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

Taza Khabar