सेमारी, 1जनवरी*उपखण्ड सराडा की ग्राम पंचायत उपला फला सदकडी में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर
उपखण्ड सराडा की ग्राम पंचायत उपला फला सदकडी में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
डाँ परमार ने शिविर का निरक्षण करने बाद मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित करते हुए कहा कि काेराेना की बीमारी देश,राज्य व जिले में फिर से फैलनें लगी है । इससे बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करने का आग्रह किया
। इससे पूर्व डाँ परमार ने शिवित्र में भाग ले रहे 22 विभागाें के अधिकारियाें के टेबल के पास जा कर विभाग के कार्याें का फीड बेक लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये ।
उन्हाेने शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से लाभार्थियाें काे 20 आवासीय पट्टे,61 आवास की स्वीकृति पत्र,32 पेन्शन के पीपीओ,5 जाेब कार्ड,एक पालनहार,2 विवाह पंजीयन पत्र,2 जन्म,6 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग के 86 शुद्धीकरण पत्र,32 सीमाज्ञान,58 नामान्तरकरण,78 विभिन्न प्रमाण पत्र वितरीत किये । पंचायत क्षेत्र में पीने के पानी की जांच करने के लिए सरपंच सूरजमल मीणा काे एक मशीन दी ।कृषि विभाग द्वारा एक स्प्रे मशीन किसान काे दी ।
अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हिमानी,विशिष्ट अतिथि प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा,उप प्रधान लालसिंह मीणा,जिला परिषद सदस्य विजय राम कलासुआ,पंचायत समिति सदस्य रेखा मीणा,मणीलाल अहारी थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच सूरजमल मीणा,सतीश मीणा सरपंच सदकडी, पंचायत समिति सदस्य चुन्नीलाल मीणा, विकास अधिकारी भंवरसिंह चारण,तहसीलदार त्रिलाेक पुरबीया,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव पंडित माेहनलाल औदिच्य,तनमय परमार, गणेश लाल कलाल सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
More Stories
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* पूर्णिया में भूसा में बियर तस्करी का बड़ा खुलासा: बंगाल नंबर की पिकअप से भारी मात्रा में बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार*
नासिक, 31 अक्टूबर 2026।नासिक में मेले का ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारंभ, 12 अखाड़ों के संत-महंतों ने दिखाई एकजुटता
नई दिल्ली 31 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*