कौशाम्बी 29/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/11, 6:33 pm] +91 98391 01290: *नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।* पिपरी थाना क्षेत्र से 25 नवम्बर को नाबालिग बालिका को भागने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थाना पिपरी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में दिनांक 29.11.2025 थाना पिपरी पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोमिल पुत्र सुरेश दिवाकर निवासी शेरगढ़ थाना पिपरी को हरिनगर बाजार सेवथा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।
[29/11, 6:33 pm] +91 98391 01290: *नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त 03 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र में 19 मई 2019 को नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी किए गए थे मामले में थाना पर मु0अ0सं0 101/19 धारा 354ख/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त धर्म नारायण पाल पुत्र रामराज पाल निवासी पकसराई थाना चरवा को दिनांक 29.11.2025 को न्यायालय स्पे0 जज पॉक्सो एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 03 वर्ष कठोर कारावास तथा 10,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया
[29/11, 6:57 pm] +91 99191 96696: *वित्त विधेयक 2025 में किए गए पेंशन से संबंधित संशोधनों के विरोध में पेंशनर्स ने किया धरना प्रदर्शन*
*कौशांबी।* पेंशन भोगी कर्मचारियों ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर में शनिवार की दोपहर धरना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेज कर पेंशन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला अध्यक्ष मोतीलाल सिंह संरक्षक रत्नेश कुमार श्रीवास्तव सचिव अशोक कुमार खरे सहित तमाम पेंशन भोगी कर्मचारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि वित्त विधेयक 2025 में किए गए पेंशन से संबंधित संशोधनों के विरोध में वरिष्ठ पेंशन भोगियों की समस्याओं का समाधान किया जाए उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचित निधि पेंशन देयताओं पर व्यय के संदर्भ में सीसीएस पेंशन नियमों और सिद्धांतों की सत्यता के नाम पर किए गए संशोधन अत्यंत प्रक्रियवादी एवं संविधान विरोधी प्रतीत होते हैं 8 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए वरिष्ठ पेंशनरों ने समस्याओं के समाधान की मांग प्रधानमंत्री से की है इस मौके पर रत्नेश कुमार श्रीवास्तव मोतीलाल सिंह अशोक कुमार खरे अश्वनी कुमार श्रीवास्तव छत्रपाल रवि दत्त सहदेव रमेश श्रीवास्तव जगजीत राम लखन अखिलेश कुमार फूल कली त्रिवेणी प्रसाद शिव बोध सिंह हरि यादव नर्मदा प्रसाद पांडे सहित तमाम पेंशन भोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
[29/11, 6:57 pm] +91 99191 96696: *आजादी के 78 साल बाद भी दलित बस्ती को नहीं मिल सका आने जाने का रास्ता*
*कुछ दिन पहले लाखों रुपए लगाकर सरकारी भूमि पर बनाए गए चक रोड सड़क को दबंगों ने उखाड़ कर किया नष्ट*
*कौशांबी।* चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौराडीह में गांव के पूर्व थोक की दलित बस्ती को जाने वाले रास्ते पर आजादी के 78 वर्ष बाद भी सड़क नहीं बनाई गई है जिससे ऊबर खाबड़ रास्ते से दलित बस्ती के लोगों को आना जाना पड़ता है बरसात के दिनों में कीचड़ और गंदगी से लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है दलित बस्ती में शादी विवाह और अन्य कार्यक्रम के समय इस बस्ती के लोगों के घरों तक चार पहिया गाड़ी डीजे दूल्हा दुल्हन की गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मंच माइक से लंबे चौड़े भाषण देने वाले भौकाली नेताओं ने भी इस दलित बस्ती को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण नहीं कराया है उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी समाजवादी और भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल के नेताओं को जनता ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने दलित बस्ती तक सड़क का निर्माण नहीं कराया प्रदेश में भाजपा की सरकार में बीते पंचवर्षीय में इस क्षेत्र से भाजपा के विधायक और सांसद दोनों चुने गए लेकिन उन्होंने भी दलित बस्ती को रास्ता देने का प्रयास नहीं किया जबकि मंच माइक से लंबे चौड़े भाषण देकर बड़े विकास की बात लगातार नेता करते आ रहे हैं वर्तमान में इस क्षेत्र से पुष्पेंद्र सरोज को जनता ने सांसद चुनकर भेजा दलित होने के बाद भी उन्होंने दलित बस्ती को रास्ता देने का प्रयास नहीं किया है ग्राम पंचायत चौराडीह में करोड़ों का बजट खर्च हो चुका है लेकिन दलित बस्ती को एक रास्ता नहीं मिल सका बीते दिनों ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचायत मित्र पुष्पराज त्रिपाठी को लगा करके दलित बस्ती जाने के लिए लगभग 15 मजदूरों के जरिए रास्ते का निर्माण कराया गया 15 दिन मजदूरों में काम किया रास्ता बन कर तैयार हो गया लेकिन उसके बाद गांव के दबंगों ने सरकारी जमीन पर बने चक रोड को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया जिससे दलित बस्ती के सामने वही पुराना 78 साल वाला सीन फिर दिखाई पड़ने लगा है गांव के सूबेदार पासी छोटेलाल पासी महेश प्रसाद पासी सुगना पासी लाखन पासी सुरेश पासी ज्ञानी पासी श्री पासी पुष्पा देवी पासी मोतीलाल पासी राजेंद्र प्रसाद पासी आदि लोगों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए चौराडीह ग्राम पंचायत के पूर्व थोक की दलित बस्ती तक रास्ता बनाए जाने की मांग फिर से की है।
[29/11, 7:02 pm] +91 99191 96696: *बारात में दिखा माफियाओं का वर्चस्व आधा दर्जन असलहों से लगातार फायरिंग*
*कौशांबी।* चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव में एक बारात में असलहा धारियों माफियाओं का वर्चस्व दिखाई पड़ा है जहां बारात में आधा दर्जन से अधिक असलहा धारी लोगों ने जमकर फायरिंग की है दूल्हे के रथ में चढ़कर फायरिंग करने वाले लोगों के साथ बारात के दौरान बारातियों द्वारा जमकर नोट लुटाए जाने का भी सिलसिला बड़ी देर तक चलता रहा बताया जाता है कि मोहम्मद साजिद और उसके लोगों द्वारा बारात की भीड़ के बीच जमकर फायरिंग की गई है शादी विवाह के दौरान नाबालिग बच्चों समेत कई बारातियों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है शादी विवाह और कार्यक्रमों में फायरिंग करने पर सरकार ने कई वर्षों पूर्व रोक लगाया था लेकिन सीरियावा कला गांव में सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखी है और बारात में नाचते गाते लोगों ने जमकर फायरिंग करके जश्न मनाया है बारात के दौरान फायरिंग करते हुए जिनके हाथों में असलहे दिखाई पड़ रहे हैं उनके पास जिला प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस मिला है कि नहीं मिला है यह भी एक बड़ी जांच का विषय है पुलिस अब कार्यवाही की बात कर रही है।
[29/11, 7:17 pm] +91 72030 25344: *कौशाम्बी में मिशन शक्ति और नए कानून पर जागरूकता अभियान*
*उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरिया में छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक साइबर सुरक्षा पर विशेष ज़ोर*
*कड़ा कौशाम्बी* कड़ा धाम थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के साथ साथ नए कानूनों और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सिराथू के निर्देशन में थाना सैनी पुलिस द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का नेतृत्व महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सिंह महिला आरक्षी वैशाली तिवारी और महिला आरक्षी आरती चौहान ने किया अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को निम्नलिखित विषयों पर नए कानून हाल ही में लागू किए गए नए कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया जो महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित और सख्त न्याय सुनिश्चित करते हैं साइबर जागरूकता अभियान डिजिटल युग में हो रहे साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी फिशिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के तरीके विस्तार से समझाए गए उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए टिप्स दिए गए मिशन शक्ति 5.0 उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से परिचित कराया गया जिसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें ये नंबर याद रखने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस आपातकालीन सेवा 112 वा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 वा वूमेन पावर लाइन 1090 वा महिला हेल्पलाइन 181वा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 वा माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वा स्वास्थ्य सेवा 102 के बारे में महिलाओं बालिकाओं को जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त थाना सैनी के सीयूजी नंबर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई जिससे स्थानीय स्तर पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके थाना सैनी पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति जागरूक करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
[29/11, 7:20 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *विवाहिता की हत्या का दोषी 08 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित*
*हत्या के दोषी पर अदालत ने लगाया 18 हजार रुपए का अर्थ दण्ड*
*कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र में 15 जून 2023 को एक विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गला दवाकर हत्या कर दी गई थी मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया और 8 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है 18000 रुपए का अर्थदंड अदालत ने लगाया है मृतक विवाहिता की माता सुशीला देवी की सूचना पर करारी थाना पर मु0अ0सं0 131/23 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम एकौरा थाना करारी पर पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ मुकदमे की सुनवाई न्यायालय एडीजे एफटीसी-1 जनपद कौशाम्बी की अदालत में चला दोनों पक्षों के बयान और अधिवक्ताओं की जिरह बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया सरकारी अधिवक्ता ने हत्या के दोषी को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की मांग की न्यायाधीश ने हत्या के अभियुक्त को 08 वर्ष कठोर कारावास तथा 18,000/ रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है
[29/11, 7:23 pm] Anil: *लोन के किस्त को जमा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दर्ज हुआ एससी-एसटी का मुकदमा*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बा निवासी विपिन केसरवानी की दुकान से अनुसूचित जाति का रामचरण निवासी कसिया पूर्व में किस्त पर फ्रिज खरीदा था जिसमें 2350 रुपए प्रति महीने अदा करना था रामचरण की पत्नी राजकुमारी का कहना है कि उसका पति बराबर किस्त जमा करता चला आ रहा है जबकि विपिन का कहना है कि किस्त नहीं जमा हो रही थी कंपनी में विलंब से किस्त देने पर कंपनी ने प्लांटी लगा दिया है राजकुमारी का कहना है कि उसने दुकानदार को समय से किस्त दे दिया है और दुकानदार ने कंपनी में विलंब से किस्त जमा किया है राजकुमारी का कहना है कि उसके खाते से 4000 रुपए कट गए हैं इसी बात को लेकर के दोनों के बीच विवाद हुआ 28 नवंबर की दोपहर बाद 3:00 बजे विपिन की दुकान में रामचरण और उसकी पत्नी पहुंची जहां किस्त की रकम के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है राजकुमारी का कहना है कि विपिन ने अनुसूचित जाति के शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज किया है और लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो गया था और लाठी डंडा से मारा पीटा विरोध करने पर उसे भी मारा पीटा है महिला का कहना है कि उसके पति का हाथ टूट गया है और शरीर में गंभीर चोटें आई है किस्त के लेनदेन के इस विवाद में महिला ने अनुसूचित जाति उत्पीड़न की एप्लीकेशन पुलिस को दी है पुलिस ने दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है
[29/11, 7:23 pm] Anil: *पांच दिनों से पानी को तरस रही है आलम चंद गांव की जनता*
*हर्रायपुर कौशांबी* मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत आलमचंद में नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते सरकारी समरसेबल लावारिस स्थिति में पहुंच गया है कई दिनों से ऑपरेटर सरकारी समरसेबल को छोड़कर फरार हो गया है सरकारी समरसेबल से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन ऑपरेटर के गायब रहने के चलते समरसेबल से गांव के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है यहां के कर्मचारी दो दिन से लगातार गायब हैं सरकारी समरसेबल की स्थिति यह है कि जब बिजली आती है तो समरसेबल अपने से चल जाता है और जब बिजली की कटौती होती है तो समरसेबल अपने से बंद हो जाता है जिससे समरसेबल के जल जाने की भी संभावना लगातार बनी हुई है और वही हुआ 5 दिन पहले समरसेबल की मोटर ऑपरेटर की लापरवाही से जल गई जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई लेकिन यह सरकारी संपत्ति है ऑपरेटर को वेतन मिलता है सरकार की संपत्ति नष्ट हो जाए ऑपरेटर से क्या मतलब है उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है जिससे वह मनमानी पर उतारू है और सरकारी संपत्ति को बर्बाद करने पर लगा हुआ है सरकारी नलकूप की मोटर जलेंगी मरम्मत के नाम पर ऑपरेटर का कमीशन बनेगा उसका दोहरा लाभ होगा जनता परेशान रहे उससे कोई लेना-देना नहीं दिखाई पड़ रहा है सरकारी संपत्ति नष्ट होने नलकूप की मोटर जल जाने के बाद ऑपरेटर की तो बल्ले बल्ले हो जाती है समरसेबल बनवाने के नाम पर फिर ऑपरेटर लंबा खेल करता है कुछ सामान बदले जाते हैं कुछ सामान के फर्जी बिल लगा करके खजाने से भुगतान निकाल लिया जाता है समरसेबल के ऑपरेटर के इस मनमानी के चलते जहां सरकार को एक ओर आर्थिक चपत लगती है वही आम जनमानस को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है सरकारी समरसेबल छोड़कर फरार होने वाले ऑपरेटर के कारनामे पर अभी तक विभागीय अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर ऑपरेटर पर कार्यवाही नहीं की है जिससे विभागीय अधिकारियों की भी उदासीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है
[29/11, 8:28 pm] +91 99562 82731: *एसआईआर की बढ़ाई जाए तारीख — राजेश साहनी*
*कौशाम्बी* एसआईआर में आ रही दिक्कत और बीएलओ के प्रशिक्षित ना होने के चलते समय से एसआईआर का फॉर्म नही भरा जा रहा है समय से एसआईआर का फॉर्म ना भरे जाने से समय सीमा बढ़ाने को लेकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस गौरव पांडेय के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव आयोग को उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा| विधानसभा चायल के अंतर्गत आने वाली समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि एसआई आर कार्य पूर्ण करने की तारीख को बढ़ाया जाए और अपने बीएलओ को सही तरह से प्रशिक्षित किया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार द्वारा बीएलओ पर अनावश्यक रूप से बनाए जा रहे दबाव पर तुरंत रोक लगाई जाए ताकि निष्पक्ष मतदाता पहचानपत्र बनाया जा सके और भविष्य में चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष कराई जा सके| इस मौके पर राम बहादुर त्रिपाठी मो अकरम,अलकमा उस्मानी नूरूत जमा समर शुभम यादव मो आमिर अफ़कार अहमद, मिज़ान, मो शारिक फूज्जू मो मसरूर, पंडा आदि उपस्थित रहे|
[29/11, 8:28 pm] +91 99562 82731: *वारंटी अभियुक्त को सैनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कड़ा कौशांबी* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0 506/11 धारा 457/380 भादवि थाना सैनी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त राजू पुत्र रघुराज निवासी ग्राम हौलीपर सिराथू थाना सैनी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
[29/11, 9:48 pm] +91 63921 77313: *तमंचा से संबंधित वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहें। अभियान के क्रम में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 64/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंझनपुर से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त श्याम मिश्रा पुत्र नमोनारायण मिश्रा निवासी ग्राम व थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*