मेरठ25/11/2025*बारात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में लड़की की मौत*
*मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में देर रात हर्ष फायरिंग में 20 साल की एक लड़की की गोली लगने से मौत हो गई*
*एक बारात की चढ़त देखने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में लड़की को गोली लग गई। लड़की घर की छत पर खड़े होकर बारात देख रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल कुछ सिरफिरों ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की। तभी गोली लड़की के सिर में जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना क्षेत्र के 20 फुटा रोड की है*
*दरअसल, यहां सुहेल नाम के युवक की बारात हापुड़ रोड़ स्थिति एक मंडप में जा रही थी। बारात की चढ़त शुरू हुई। शादी में बाराती और रिश्तेदार इकठ्ठा थे। बारात में शामिल कई लोग हाथों में पिस्टल लेकर खुलेआम हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक गोली छत पर खड़ी अक्सा को जा लगी। गोली लगते ही अक्सा गिर गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी फरार मौके से हो गए। सूचना मिलने पर आलाधिकारियों सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई।*
*पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके। इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोगो में गुस्सा है*।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया