*Breaking News kanpur
कानपुर नगर १९/११/२५*70 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क पार कराते हुए TSE क्लामुद्दीन ने पेश की मिसाल,,खाकी की संवेदनशील छवि हुई उजागर*
*शहर के घंटाघर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के टीएसई क्लामुद्दीन ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की। तेज़ ट्रैफिक के बीच सड़क पार करने में दिक्कत झेल रही करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को देखकर उन्होंने तुरंत सहायता की पहल की और स्वयं हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित रूप से सड़क पार कराई*।
*भीड़भाड़ और दबाव वाले चौराहे पर पुलिसकर्मी की यह संवेदनशीलता देखकर आसपास मौजूद लोग भी प्रभावित हुए। अक्सर कठोर छवि से जोड़ा जाने वाला ट्रैफिक पुलिस का चेहरा इस घटना में एकदम अलग दिखाई दिया.संवेदनशील, मानवीय और जनता के लिए उपलब्ध*।
*स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रदेश भर में ट्रैफिक पुलिस का यही व्यवहार अपनाया जाए तो न सिर्फ़ जाम से निजात मिलेगी, बल्कि मित्र पुलिस की अवधारणा को भी नई मजबूती मिलेगी*।
*कानपुर सहित पूरे प्रदेश में ऐसी पहलें पुलिस–जन सहयोग की मजबूत मिसाल बन सकती हैं*।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया