ब्रेकिंग प्रतापगढ़:
प्रतापगढ़ 12/11/25*तालाब सुंदरीकरण के नाम पर हो रहा है सरकारी धन के दुरुपयोग का खुला खेल..
नगर पंचायत गड़वारा बाजार के बीचो-बीच स्थित तालाब सुंदरीकरण के लिए शासन ने 51 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।
इस धन से तालाब के चारों तरफ होना है सौंदर्यकरण का कार्य।
नगर पंचायत गड़वारा प्रशासन और ठेकेदार की मनमानी के चलते तालाब के अस्तित्व पर ही संकट मंडरा रहा है।
सौंदर्यकरण के नाम पर बीचो-बीच तालाब में किया जा रहा है अवैध तरीके से निर्माण।
जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने तालाब भूमि पर अतिक्रमण पर विस्तृत आदेश जारी करते हुए इसे अवैध बताया था।
न्यायालय और शासन की मंशा दोनों की नगर पंचायत गड़वारा में खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां।
महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सदर विधायक ने धरातल पर लाकर नगर पंचायत गड़वारा में मंदिर एवं तालाब के सौंदरीकरण के लिए शासन से धन का कराया है आवंटन।
लेकिन इस धन में हो रही भारी अनियमितताओं और मानकों को ताक पर रखने से न्यायालय और शासन दोनों के आदेशों के एक साथ उड़ाई जा रही है धज्जियां।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन