औरैया26दिसम्बर*विधान सभा चुनाव में बनेगी सपा की सरकार-पूर्व मन्त्री दद्दू प्रसाद*
*अछल्दा,औरैया।* बसपा सरकार में मन्त्री रहे दद्दू प्रसाद ने रविवार को क्षेत्र के तेजपुर अड्ड़ा पर सपा की एक सभा में लोगों से अपील की कि आगामी विधान चुनाव में समाजवादी पार्टी की को वोट देकर सरकार बनायें उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि यह सरकार अमीरों की सरकार है केन्द्र की सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 काले कानून बना दिये थे किसानों की जमीनों को अमीरों के हाथों बेचने की योजना थी, लेकिन किसानों के लम्बे आंदोलन के चलते यह कानून मजबूरी में सरकार को वापिस लेने पड़े यह सरकार गरीबों एवं अमीरों में भेदभाव करती है। इस सरकार में शिक्षा की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। बच्चों को बिना पढ़ाये ही पास किया जा रहा है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि इस सरकार में आरक्षण को समाप्त करने की योजना बनाई जा रही है। सभा को पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि इस सरकार में किसान, नोजवान सब परेशान हैं बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजवीर यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव,राजेश पोरवाल,पूर्व प्रधान प्रमोद यादव ,नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पोरवाल ,ब्लाक अध्यक्ष रामवीर यादव ,मुकेश गुप्ता,अरुणेश तोमर,रवि त्यागी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*