March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 20अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*

नई दिल्ली 20अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*आप सभी को दीवाली पर्व कि हार्दिक शुभकामनायें*💐

नई दिल्ली 20अक्टूबर 25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 अक्टूबर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी 3.44PM
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* हस्त 08:17 PM
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* वणिज13:53pm
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वैधृति02:35 AM
*✨पश्चात्-* विष्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* 05:15 am
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या
*🌞सूर्य राशि -* तुला
*🌞अयन -*
*💡अभिजित-* 11:48 AM – 12:34 PM
*🤖राहुकाल-* 7.30 AM – 9.00 AM
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 15:46 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में , पूर्व अरूणोदय वाली) , रूप चतुर्दशी , नरक चतुर्दशी (पंचांगभेद से आज भी) , दीवाली , प्रदोष काल में लक्ष्मींद्र – कुबेरादि पूजा,विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस,तमिल दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा और कमला जयन्ती के लिए प्रसिद्ध है। यह दिन दीपों और प्रकाश के माध्यम से अंधकार और नकारात्मक शक्तियों के नाश का प्रतीक माना जाता है।*

*_🔅कल मंगलवार को* 👉
*अमावस्या 05:54 pm तक बाद में प्रतिपदा,देवपितृकार्य अमावस्या,बलिराज पूजा कल,महालक्ष्मी पूजा – मतांतरे कल।आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस*

🎯 *आज की वाणी*👉

*दीपज्योतिः परंब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः। दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥*
*दीपस्य प्रकाशः न केवलं भवतः। गृहम् उज्ज्वालयतु जीवनम् अपि।*

*भावार्थ*👉
*दीपक की ज्योति को ब्रह्म और विष्णु के समान मानता है और पापों का नाश करने की प्रार्थना करता है।दीपक का प्रकाश न केवल घर को रोशन करे, बल्कि जीवन को भी प्रकाशित करता है*
है
*20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1568 – अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
1740 – मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।
1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।
1904 – चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1946 – वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1963 – दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु 1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1991 – भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 – बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2004 – बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
2011 – लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
*20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति*
1988 – कृष्णप्पा गौतम – भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
1930 – लीला सेठ – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
1969 – सुदर्शन भगत – नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री।
1978 – वीरेन्द्र सहवाग – आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1957 – कुमार सानु – भारतीय सिनेमा के सर्वाधिक प्रसिद्ध और सफलतम पार्श्वगायकों में से एक हैं।
1947 – मैनुअल फ्रेडरिक – भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं।
1923 – वी. एस. अच्युतानन्दन – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ हैं, जो केरल के ग्यारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
1920 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1855 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1784 – विस्काउंट पामर्स्टन – 19वीं शताब्दी के मध्य में दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले एक ब्रिटिश राजनेता थे।
*20 अक्टूबर को हुए निधन*
2019 – दादू चौगुले दत्तात्रेय – भारत के प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थे।
1982 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1964 – एच. सी. दासप्पा – भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
*20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
काली चतुर्दशी
रूप चतुर्दशी ,
नरक चतुर्दशी (पंचांगभेद से आज भी)
दीवाली ,
🌹*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Taza Khabar