कानपुर देहात18अक्टूबर25*उपनिबंधक कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी*
उपनिबंधक कार्यालयों में सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत बनाने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निर्गत शासनादेश के तहत सभी उपनिबंधक कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्डों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन अशोक कटारिया ने इस निर्णय के लिए राज्यमंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल का धन्यवाद किया। शासनादेश के अनुसार तैनाती उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम लिमिटेड और होमगार्ड विभाग के माध्यम से की जाएगी। इस पहल से कार्यालय परिसरों में सुरक्षा, अनुशासन, अभिलेखों और नकदी की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय और भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं सामाजिक कल्याण में सुधार होगा। कानपुर देहात में कुल छः निबंधन कार्यालय — सदर अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकंदरा और मैथा — संचालित हैं। आगामी समय में इन सभी कार्यालयों में भूतपूर्व सैनिक और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित सेवाएं मिलेंगी।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया