अब्दुल जब्बार
अयोध्या17अक्टूबर25*रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हृदय व रक्त वाहिकाओं से संबंधित बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
भेलसर(अयोध्या)समर्पण उत्थान सोसाइटी के सहयोग से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा अयोध्या द्वारा आयुक्त अयोध्या मंडल डॉ0 अजय मोहन श्रीवास्तव एवं सचिव डिप्टी सी0एम0ओ0 संदीप शुक्ला के मार्ग दर्शन में 13 से 17अक्टूबर तक (सी0पी0आर0) कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन जागरूकता सप्ताह मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन आर0 ए0 इंटर कॉलेज खैरनपुर रुदौली में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी डॉक्टर अजय मोहन श्रीवास्तव एवं आर0 ए0 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जावेद अख्तर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तदुपरांत विद्यालय परिवार द्वारा सोसायटी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी कैसे सेवा भाव का कार्य करती है और सोसाइटी की नीव किन परिस्थितियों में की गई कैसे प्राथमिक सहायता की जाती है एंबुलेंस और डॉक्टर के पहुंचने से पहले कैसे मरीज की सहायता कर सकते हैं इस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षक मनोज वर्मा एवं शिवांगी श्रीवास्तव द्वारा सी0पी0आर0 की विधि को प्रेक्टिकल कर सिखाया और बताया कि यदि किसी व्यक्ति की धड़कन रुक जाए या श्वास रुक जाए तो उसको तुरंत सी0पी0आर0 कैसे देना चाहिए इस पर विस्तार रूप से बताया ।इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्राओं में प्रतिभाग किया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद पाल ने किया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, पवन कुमार शर्मा, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, अमिता गुप्ता, अशोक कुमार, अंशुमान एवं विद्यालय परिवार से फैजान अली, रियाज अहमद, असद, सुनील दीपक राणा, तारा देवी, रफिया आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟