मथुरा15अक्टूबर2025*कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ से लटक कर की खुदकुशी*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा।थाना जैंत क्षेत्र के गांव रामताल में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक पेड़ पर शव लटका देख किसान की शिनाख्त करते हुए परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया जैंत थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना जैंत क्षेत्र के गांव रामताल के कैलाश पुत्र मोतीलाल उम्र 50 वर्ष का शव पेड़ से लटका हुआ मिला मृतक के बेटे ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पिताजी पर बहुत कर्ज चढ़ गया था और 2025 में आई बाढ़ से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी परिवार को मुआवजा नहीं मिला और बेटी की शादी और कर्ज चुकाने का दबाव था इस लिए पापा ने यह कदम उठाया

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,