अब्दुल जब्बार
अयोध्या14अक्टूबर25*माँ कामाख्या धाम में दीपोत्सव की तैयारियों का विधायक रामचंद्र यादव ने लिया जायजा
श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार को माँ कामाख्या धाम पहुंचकर आगामी 18 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर सजावट, रोशनी, आरती स्थल, घाट, पार्किंग और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी तैयारियाँ सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरी की जाएँ।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा दीपोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। हम सबका दायित्व है कि इसे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाएँ। जनता के हित में और धार्मिक आयोजनों को और अधिक दिव्यता देने का हमारा संकल्प है। सभी विभाग समय से अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने नगर पंचायत ईओ निखिलेश मिश्रा को साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, गोमती नदी के घाटों और आरती स्थल पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा।विधायक ने निरीक्षण के अंत में कहा कि दीपोत्सव को भव्य और दिव्य रूप देने का संकल्प लिया गया है और यह प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव मिले।
इस दौरान विधायक के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कर्मी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….