औरैया 25 दिसम्बर *जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक*
*औरैया।* शनिवार को श्री शाह प्रभु दयाल पोरवाल इंटर कॉलेज सत्तेश्वर में भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर पोरवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक की गई। इस अवसर पर नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे। जिसमें ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जन विश्वास यात्रा में शामिल किया जाए। इस संबंध में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा रविवार यानी आज जालौन से आएगी जिसका भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यमुना पुल पर जोरदार स्वागत करेंगे, और यहीं से यात्रा आगे बढ़ती हुई शहर में पहुंचेगी। जहां पर यात्रा का व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया जाएगा। श्री अग्रहरि ने बताया कि जन विश्वास यात्रा में व्यापारियों की भारी भीड़ जुटेगी, और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जिसका व्यापारी जन विश्वास यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत यात्रा दिबियापुर में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा प्रभारी पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि जन विश्वास यात्रा को सफल बनाएं, और भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक को संबोधित करने से पहले व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर पोरवाल ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकुर पोरवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस का सराहनीय कदम: बैंकों की सुरक्षा के लिए विशेष निरीक्षण
कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार