औरैया 25 दिसम्बर *पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया*
*औरैया।* स्थानीय तिलक महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस इंद्रा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ रवि कुमार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई। टेबलेट मोबाइल वितरण की योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से देखा गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की कई महत्वपूर्ण योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद सिंह डॉ गौरव अग्रवाल डॉ अंशु दुबे ने बताया कि टेबलेट मोबाइल वितरा नई शिक्षा नीति 2020 के क्रिया मन में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर प्रोफेसर अमित सिंह प्रोफ़ेसर बीना पांडे बीएड संकाय के प्राध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अरविंद कठेरिया , रामबहादुर का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*