October 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

देहरादून12अक्टूबर25* दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने भाजयुमो महामंत्री को कुचला, मौत*

देहरादून12अक्टूबर25* दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने भाजयुमो महामंत्री को कुचला, मौत*

देहरादून12अक्टूबर25* दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने भाजयुमो महामंत्री को कुचला, मौत*

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महानगर महामंत्री जितेंद्र बिष्ट की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में दो अन्य साथियों समेत हिरासत में ले लिया है।
यह दर्दनाक हादसा पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के सेंट ज्यूड चौक के पास हुआ। 30 वर्षीय जितेंद्र बिष्ट अपने दो साथियों के साथ सड़क किनारे खड़े थे, तभी गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जितेंद्र बिष्ट ने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में पता चला है कि कार एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आई थी और मैकेनिक उसे चेक करने के लिए बाहर लाया था। इसी दौरान स्टीयरिंग लॉक होने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ के बाद आरोपी मैकेनिक और उसके दो साथियों को

Taza Khabar