भरथना इटावा 25 दिसंबर*
पुलिस ने एक युवक को देशी शराब के 21 पौआ सहित गिरफ्तार आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की।
एसआई ओमप्रकाश के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत असफपुर गांव के रघुवंश कठेरिया को शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे भरथना-बकेबर मार्ग पर स्थित कुँअरा गांव के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नजदीक से गिरफ्तार किया गया,पकड़े गए व्यक्ति के पास से 21 देशी शराब के पौआ बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई।
भरथना
पुत्र से गाली गलौज व मारपीट करने पर मां ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर की पवित्रा पत्नी रमेश चंद्र ने मोहल्ले के ही अनिल कुमार,वीरू,ब्रजेश कुमार व ज्योति पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जब उसका पुत्र अंशु मोहल्ले में स्थित एक मैदान में खेल रहा था तभी आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी,जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
भरथना
पुलिस ने एक युवक को शांति भंग में पाबंद किया।
उपनिरीक्षक कासिफ के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला कुँअरपाल (ऊमरसेन्डा) के धर्मेंद्र को अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद व मारपीट करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई।
भरथना
बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, चालक सहित एक महिला घायल हो गई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग पर स्थित सीहपुरा गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे इटावा की तरफ जा रहा एक ऑटो अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में पलट गया।जिससे ऑटो चालक आदेश निवासी उर्दू मोहल्ला इटावा व ऑटो में बैठी कुसुमा पत्नी सुदामा लाल निवासी नगला चिंता थाना अछल्दा जिला औरैया चोटिल हो गए,घटना की सूचना पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलट गया।घटना में घायल दोनों लोगो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।बाइक सवार व्यक्ति घटना स्थल से चला गया।
भरथना
सरकारी नल सुधरवाने को चंदा मांगने पर मारपीट की।पीड़ित ने दो लोगो के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ी दुधी गांव के हर्ष कुमार पुत्र सोनेलाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव में स्थित सरकारी नल पिछले कई दिनों से खराब है,जिसे सुधरवाने को वह गांव वालों से चंदा ले रहा था,इसी क्रम में जब वह शुक्रवार को गांव के ही नामजद लोगो के घर गया तो वह गाली गलौज करने लगे और पकड़कर लाठी-डंडे से मारपीट कर दी,जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भागलपुर 7 अप्रैल 26*बबुरा गांव में जनप्रतिनिधि के ऑफिस पर हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी*
भागलपुर 7 अप्रैल 26*राजा परीक्षित के जन्म की दिव्य कथा: आस्था और ज्ञान का अद्भुत संगम*
भागलपुर 7 अप्रैल 26*नशेड़ियों पर शक: बैजानी गांव के मंदिरों में चोरी, दानपेटी तोड़ नगदी व पीतल के बर्तन ले उड़े चोर*