कानपुर25दिसम्बर* क्रिसमस -डे के अवसर पर नंदनवन पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया
जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 25/12/2021 को श्रृजन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 उन्नाव के माध्यम से क्रिसमस -डे के अवसर पर नंदनवन पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा चाइल्ड लाइन निदेशक जे0पी0सिंह जी व श्री मती उमा शुक्ला द्विवेदी जी द्वारा तैयार की गई । कार्यक्रम के माध्यम से चाइल्ड लाइन कार्यालय में बच्चों के साथ केक काट कर क्रिसमस- डे मनाया गया । बच्चो एवं वयस्कों को चाइल्ड लाइन के विषय में जानकारी दी गई । साथ ही सभी उपस्थित बच्चो और लोगों को चाइल्ड लाइन 1098के बारे में जानकारी दी गई । नंदवन पार्क में चाइल्ड लाइन काउंसलर प्रज्ञा जी ने बताया कि यदि कभी कोई बच्चा मुसीबत में दिखे तो1098 पर जानकारी दे बच्चे की तत्काल सहायता की जाएगी यह भारत सरकार की परियोजना है यह 24*7 चलाई जाने वाली निः शुल्क सेवा है। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र,चाइल्ड लाइन समन्वयक दिवाकर ओझा , जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता हरिवेंद्र सिंह ,चाइल्ड लाइन काउंसलर प्रज्ञा अवस्थी , टीम सदस्य दिव्या अवस्थी, अम्बरीश अवस्थी , अमन , शालिनी मिश्रा मौजूद रहे । बच्चो को गिफ्ट भी वितरित किया गया ।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*