रोहतास10अक्टूबर25*सासाराम में फिर भीषण सड़क हादसा: शराब के नशे में धुत अनियंत्रित कार चालक ने आठ लोगों को रौंदा 🫢
_________________________________
रोहतास से मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक✍🏻__________________________________
आज शुक्रवार शाम का समय था। गौरक्षणी मोहल्ले की सड़क पर रोज़ की तरह भीड़ और आवाजाही थी। तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार कार ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे चल रहे लोगों वह सब्जी बेच रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। चंद सेकंडों में दृश्य बदल गया ! चीखें गूंजने लगीं, सब्जियों से भरे ठेले पलट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
👉🏻 *आठ लोग घायल, कई की हालत गंभीर*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने लगभग आठ लोगों को टक्कर मारी, जिनमें दो महिलाएं, कुछ पुरुष और एक सब्जी विक्रेता शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें आईं और तत्काल सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ की हालत नाजुक है।
👉🏻 *गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई की*
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। थोड़ी देर बाद पहुंची ट्रैफिक थाने की पुलिस ने स्थिति को संभाला, चालक को भीड़ से छुड़ाया और कार को ज़ब्त कर लिया। प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई कि चालक शराब के नशे में था और गाड़ी अत्यधिक तेज़ रफ्तार में चला रहा था।
👉🏻 *पेड़ से टकराकर रुकी कार*
प्रत्यक्षदर्शी ओम प्रकाश सिंह ने कहा, “कार कई लोगों को टक्कर मारने के बाद एक पेड़ से टकराकर रुकी। यह सब कुछ कुछ ही पलों में हो गया।” एक सब्जी विक्रेता ने बताया, “हमारा ठेला टूट गया, सारी सब्जियां बर्बाद हो गईं। आसपास कोचिंग जा रही कुछ छात्राएं भी घायल हुई हैं।”
👉🏻 *पारिवारिक परवरिश और जिम्मेदारी पर सवाल*
“स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था की कमजोरी नहीं, बल्कि पारिवारिक परवरिश और सामाजिक जिम्मेदारी के अभाव की भी झलक हैं। कई बार युवा वर्ग शराब या नशे में वाहन चलाने को “साहस” या “मस्ती” समझ बैठता है।
“मिडिया साथीयों, समाजशास्त्रियों का मानना है कि यह केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्य और अनुशासन की गिरावट का संकेत है। परिवार और समुदाय दोनों स्तरों पर यह समझना होगा कि जिम्मेदारी से गाड़ी चलाना केवल कानून नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य है।
👉🏻 *सड़क सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल*
इस घटना ने सासाराम की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी की स्थिति बेहद कमजोर है। नशे में ड्राइविंग और तेज़ रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
👉🏻 *जांच जारी, जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा*
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है क्या छोटे शहरों में सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी अब भी सिर्फ़ अनदेखे वादे बनकर रह गए हैं?
👉🏻 *✅ व्यवस्था परिवर्तन हेतु जनहित में शे”यर करें ।*
.
.
#Upaajtak #BreakingNews #sasaram #awareness #rohtas #safedriving #bihar

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*