पटना10अक्टूबर25*NDA में सीटों की संख्या को लेकर चल रहे विवाद से अलग महागठबंधन में तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है।
पटना*NDA में सीटों की संख्या को लेकर चल रहे विवाद से अलग महागठबंधन में तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है।तेजस्वी यादव बेहतर तरीके से मीडिया ट्रायल ट्रैप से दूर होकर अपनी चाल चल रहे हैं। सहयोगियों के दबाव में बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं।भूमिहार और कुशवाहा का जो समीकरण बनाने की दिशा में कदम उन्होंने जो बढ़ाया है उससे NDA को परेशान होने की जरूरत है।
तेज प्रताप यादव के जरिए राजद के यादव और मुस्लिम उम्मीदवारों को डेंट करने की जो रणनीति बनाई गई थी तेजस्वी ने भूमिहार और कुशवाहा के जरिए उसमें सेंध लगाने की तैयारी कर ली है।हर इलाके में तेजस्वी एक भूमिहार, कुशवाहा उतार कर राजद का दायरा MY से निकालकर आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्णिया में संतोष कुशवाहा का राजद में जाना नीतीश के लिए बड़ा झटका है। नीतीश संतोष को रोक नहीं पाए नतीजा पूर्णिया में सब विपक्ष के साथ हो गया है।
पप्पू यादव, बीमा भारती, संतोष कुशवाहा। तीनों प्लेयर विपक्ष में हो गए हैं। अशोक महतो और कौशल यादव को साइड करके नवादा में श्रवण कुशवाहा को तेजस्वी ने आगे किया है। श्रवण का चुनाव लड़ना तय है।भूमिहारों में रुन्नी सैदपुर से राजेश चौधरी , लालगंज से मुन्ना शुक्ला की पत्नी, साहेबगंज से धीरज शुक्ला, परबत्ता से संजीव कुमार, घोसी से राहुल शर्मा, मटिहानी से बोगो सिंह,मोकामा से मंटन सिंह या कार्तिक मास्टर का राजद से लड़ना तय दिख रहा है। गोविंदगंज से रवीश कुमार अगर लड़ने से मना करते हैं तो गप्पू राय परिवार से किसी का लड़ना तय है। कुल मिलाकर पिछली बार एक भूमिहार को लड़ाने वाले तेजस्वी दस के आसपास भूमिहार लड़ाएंगे तो NDA को नुकसान होगा ही।तेजस्वी के M+Y+B+K का समीकरण का तोड़ क्या है बीजेपी और जेडीयू के पास देखना है
*SUPPER DUPPER NEWS*

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26*भाजपा पूर्णिया सदर की संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन*
लखनऊ21 नवम्बर 26*➡️ योगी जी को अपना नेता मानने वाले बीजेपी के खास बड़े नेता का पार्टी से हो गया मोहभंग
लखनऊ 21 नवम्बर 26*लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।