जोधपुर25दिसम्बर*भागवत कथा में 101 तुलसी पौधों का वितरण*
जोधपुर से रिपोर्टर चेतन चौहान यूपीआजतक
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा तुलसी पौधों का वितरण किया गया। परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 के बाबा रामदेव मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान परिषद द्वारा 101 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। श्री शिवम कृष्ण महाराज द्वारा भागवत प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया, उन्होंने कथा वाचन में राधा-कृष्ण लीला और तुलसी जी के महत्व के बारे में बताया। भागवत कथा के विश्राम के दिन अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर, सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा, सह सचिव अजय माथुर, झूमर लाल पालीवाल, राजेंद्र पालीवाल पूर्व पार्षद और तेज नारायण माथुर ने तुलसी पौधों का वितरण उपस्थित जन समूह में किया।
डॉ प्रभात माथुर अध्यक्ष
भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*