अयोध्या7अक्टूबर25*गंगा, सरयू, यमुना आदि को नदी नहीं मां मानकर पूजा अर्चना की जाती है, मन्नते मानी जाती हैं
Ayodhya: सनातन परम्परा व हिन्दू धर्म में गंगा, सरयू, यमुना आदि को नदी नहीं मां मानकर पूजा अर्चना की जाती है, मन्नते मानी जाती हैं। धर्म के नाम पर नफरत करने व सनातन का ढोल पीटने वाली भाजपा मां गंगा, यमुना, सरयू आदि की मत्स्याखेट व शिकारमाही के लिए नीलामी का शासनादेश जारी कर सनातन का गला घोट रही है।
समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व 276 गोसाईंगंज विधानसभा के प्रभारी चौ. लौटनराम निषाद ने बीकापुर, गोसाईंगंज व अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में जनसंपर्क कर भाजपा-आरएसएस की निषाद मछुआरा एवं पीडीए विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने मंडल कमीशन या ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण कोटा के विरोध में कमंडल यात्रा निकाला, वह भाजपा पिछङों की हितैषी कैसे हो सकती है?
जनसंपर्क के दौरान विजय बहादुर वर्मा, जगन्नाथ पाल, रामसागर वर्मा, अरूण निषाद पहलवान, राजकुमार निषाद, कृष्णा चौधरी, भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, जगदीश यादव, दुष्यंत कुमार निषाद, सुरेंद्र कुमार बागी, रामनरेश यादव, हरीराम वर्मा, जगन्नाथ पाल, बाबूराम गौङ आदि शामिल रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26*1 जनवरी 2027 से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम समेत कई ऐप पर लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, जानिए क्या बदलेगा
आजमगढ़ 24 अक्टूबर 26*चुनाव में पक्ष में वोटिंग के लिए पैसा बाटते समय चार गिरफ्तार,