June 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 25* खुश्कीबाग रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक एवं वैकल्पिक मार्ग निर्धारण

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 25* खुश्कीबाग रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक एवं वैकल्पिक मार्ग निर्धारण

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 25* खुश्कीबाग रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक एवं वैकल्पिक मार्ग निर्धारण

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार। रेलवे प्राधिकरण, सड़क निर्माण विभाग (RCD) एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) द्वारा दिनांक 09 मई 2025 को किए गए संयुक्त निरीक्षण में यह पाया गया कि वर्ष 2009-10 में IRCON द्वारा निर्मित खुश्कीबाग रेल ओवरब्रिज की संरचना पर अत्यधिक भार पड़ने से क्षति की संभावना है।
संयुक्त निरीक्षण के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि
01. उक्त रेल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
02. केवल हल्के वाहनों (Light Vehicles) को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
03. पुल के दोनों ओर Height Gauge लगाए जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में यातायात पुलिस पूर्णिया के द्वारा भारी वाहनों के परिचालन में निम्नांकित परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है:-
वैकल्पिक मार्ग (केवल भारी वाहनों हेतु)
जीरो माइल बेलौरी चौक नेवालाल चौक मरंगा बाइपास
→ कटिहार मोड़ / लाइन बाजार/आर०एन० साह चौक
(दोनों दिशा में आवागमन हेतु)।
उक्त पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित चालक / स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह प्रतिबंध तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कि रेलवे एवं निर्माण विभाग द्वारा ओवरब्रिज के लिए स्थायी होगा जब तक कि रेलवे एवं निर्माण विभाग द्वारा ओ तकनीकी समाधान उपलब्ध नहीं कराया जाता।
सभी वाहन चालकों, परिवहन व्यवसायियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करें

Taza Khabar