सुल्तानपुर2अक्टूबर25*गांधी जयंती पर शक्ति केंद्र शिवनगर में चला स्वच्छता अभियान*
*भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री राजेश दुबे निर्माण ने किया नेतृत्व*
*राजेश दुबे निर्माण ने कहा,स्वच्छता ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि*
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र शिवनगर पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री राजेश दुबे निर्माण ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा नेता राजेश दुबे निर्माण ने कहा कि गांधी जयंती हमें यह प्रेरणा देती है कि हम सब मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग संकल्प लें और स्वच्छ भारत निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत सौंपा जा सके।अभियान में अजय दूबे, शिवांश पाण्डेय, पूर्व महामंत्री शीला राजेश दुबे, अजय शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, दीपांशु यादव, रोहित यादव, पंकज यादव, हिमांशु वर्मा, अखिलेश सिंह, अभिषेक तिवारी, अभिषेक शुक्ला, रचित तिवारी, सलमान, मोबिन, माता प्रसाद तिवारी, रत्नेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

More Stories
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*