आगरा2अक्टूबर25*भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी जाएंगे जेल, हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
पुलिस आयुक्त ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 7839860813 किया जारी
आगरा*पुलिस कमिश्नरेट में वर्दी वालों की रिश्वतखोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट की विजिलेंस हेल्पलाइन गठित कर फोन नंबर जारी किया है। हर शिकायत पर विशेष टीम जांच करेगी और आरोप साबित होने पर पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 7839860813 की लाइन सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। थानों व कार्यालयों में रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों की कर सकेंगे शिकायत। शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यूपी 112, थानों में मुकदमा दर्ज करने, विवेचना में नाम निकालने, पुलिस कार्यालयों में किसी काम को कराने, पासपोर्ट सत्यापन में रिपोर्ट लगाने समेत अन्य मामलों में कई बार पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगी जाती है। पीड़ित हर या अन्य कारणों से अधिकारियों से शिकायत नहीं कर पाता है। रिश्वत मांगने वालों से कतई डरने की जरूरत नहीं है। सीधे एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम नहीं पूछा जाएगा। हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 से रात आठ बजे के दौरान काल करने पर विशेष टीम उसे रिसीव करेगी। रात आठ बजे के आने वाली काल की वायस रिकार्डिंग होगी। अगले दिन सुबह टीम पीड़ित से संपर्क करेगी। इन शिकायतों की मानीटरिंग वह स्वयं करेंगे। भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने पर आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
More Stories
मथुरा 5 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, डॉ. यू.के. त्रिपाठी बने अध्यक्ष, डॉ. रेखा राय बनी मंत्री/सचिव
मथुरा 5 नवम्बर 26*8 नवंबर को मनेगी दीपावली, प्रदोष काल में शाम 5:38 से 7:48 बजे तक रहेगा महालक्ष्मी पूजन का विशेष मुहूर्त
मथुरा 5 नवम्बर 26-यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर,