*बेकिंग न्यूज उन्नाव यूपी*
उन्नाव1अक्टूबर25*नवरात्र एवं दुर्गा पूजा की समाप्ति पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने किया मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण
उन्नाव*पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्रांतर्गत मूर्ति विसर्जन स्थल कोलुआगाड़ा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अचलगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने प्रभारी निरीक्षक अचलगंज को निर्देश दिया कि वे मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
*ब्यूरो चीफ आकाश तिवारी*

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया